छत्तीसगढ़

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार, कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए दीपावली से पहले बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की नवंबर माह की 33वीं किस्त 3 नवंबर को जारी की जाएगी। राज्योत्सव समारोह के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह महिलाओं के बैंक खातों में राशि का अंतरण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।

राज्य सरकार के अनुसार, इस बार प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये की राशि भेजी जाएगी। दीपावली से ठीक पहले आर्थिक सहायता मिलने से प्रदेश की लाखों महिलाओं को राहत मिलेगी।

67 लाख 40 हजार से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त के तहत ई-केवाईसी पूरी करा चुकीं प्रदेश की 67 लाख 33 हजार 502 महिला हितग्राहियों को नियमित किस्त का लाभ मिलेगा। इसके अलावा नियद नेल्ला नार कैंप क्षेत्र की 6,908 महिलाओं को उनकी 13वीं किस्त की राशि प्रदान की जाएगी।

इस प्रकार कुल 67 लाख 40 हजार 410 महिलाओं के खातों में इस चरण की राशि अंतरित की जाएगी।

अब तक 20,717 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 को की गई थी। योजना की पहली किस्त 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की गई थी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अब तक 32 किस्तों के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को कुल 20,717.87 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। वहीं 33वीं किस्त जारी होने के बाद योजना के तहत वितरित कुल राशि बढ़कर 21,350.50 करोड़ रुपये हो जाएगी।

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की पहल

महतारी वंदन योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार की ओर से दी जा रही नियमित आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने के साथ परिवार की आर्थिक गतिविधियों में भी योगदान दे रही हैं।

पोर्टल और मोबाइल ऐप से मिलेगी भुगतान की जानकारी

योजना की हितग्राही महिलाएं अपनी किस्त और भुगतान की स्थिति की जानकारी आधिकारिक पोर्टल mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा प्ले स्टोर पर उपलब्ध मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकती हैं।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

6 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

6 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

8 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

8 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

9 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

9 hours ago