बिहार

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की छठवीं किस्त जारी – एक करोड़ 81 लाख महिलाओं को रोजगार के लिए दी जाने वाली राशि 18 हजार 100 करोड़ रुपए तक पहुंचा

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana पटना। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सोमवार को छठवीं बार 25 लाख महिलाओं के खातों में कुल 2500 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता राशि अंतरित की गई। यह राशि प्रति महिला 10 हजार रुपए के लिहाज से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) की गई। इससे पहले राज्य में 26 सितंबर 2025 से 28 नवंबर 2025 के बीच कुल एक करोड़ 56 लाख लाभुकों के खातों में 15 हजार 600 करोड़ रुपए की राशि हस्तानांतरित की जा चुकी है।

सोमवार को लाभुकों के खातों में 2500 करोड़ रुपए जारी होने के बाद सरकार की ओर से अभी तक एक करोड़ 81 लाख महिलाओं को रोजगार के लिए दी जाने वाली राशि 18 हजार 100 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। सरकार का मानना है कि सात निश्यच-3 योजना में दोगुना रोजगार-दोगुनी आय के तहत महिलाओं को खुद के पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए यह राशि दी जा रही है।

जिन महिलाओं ने रोजगार शुरू कर लिया हैं, उन्हें तय मानदंडों को पूरा करने की स्थिति में कारोबार विस्तार के लिए दो लाख रुपए की अतरिक्त सहयोग राशि दी जाएगी। साथ ही इन महिलाओं को अपने रोजगार के लिए खुद के स्तर पर 35 हजार रुपए प्रति महिला के हिसाब से अंशदान करना होगा। इस तरीके से कुल दो लाख 45 हजार रुपए में महिलाओं का खुद का कारोबार सफलता की बुलंदियों तक पहुंच सकेगा।

वर्ष 2005 में रखी गई थी महिला सशक्तिकरण की नींव

वर्ष 2005 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद महिला सशक्तिकरण पर कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए। इसमें मुख्य रूप से वर्ष 2006 में विश्व बैंक से ऋण लेकर राज्य में स्वयं सहायता समूह के रूप में जीविका का गठन किया गया। अभी तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर 11 लाख 74 हजार से भी अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है। इन समूहों से राज्य भर में एक करोड़ 67 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं।

राज्य सरकार ने इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ही मंशा से पहली बार 26 सितंबर 2025 को 75 लाख महिलाओं के खातों में 7500 करोड़ रुपए अंतरित किए। यह राशि लाभुकों को प्रति लाभुक 10 हजार रुपए के हिसाब से दी गई। इसके बाद अलग-अलग पांच तिथियों पर सरकार ने प्रति लाभुक 10 हजार रुपए के हिसाब से 15 हजार 600 करोड़ रुपए अंतरित किए, जो महिला उद्यम के लिए मील का पत्थर साबित हुआ।

महिला उत्थान और उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में चलाए जा रहे योजना की सफलता को देखते हुए सोमवार को सरकार ने एक बार फिर से छठवीं बार महिला रोजगार के लिए एक भारी-भरकम राशि अंतरित की गई।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

9 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

9 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

10 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

11 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

13 hours ago