बिहार

बिहार के मॉडल स्कूलों में नामांकन के लिए 11 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा – ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ाई गई

Bihar News, पटना। बिहार के आदर्श माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन के लिए 11 मार्च को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों का मेधा सूची के आधार पर ही मॉडल सकूलों में नामांकन किया जाएगा। राज्य सरकार के आदेश पर राज्य शिक्षा शोघ एवं प्रशिक्षण परिषद ने आवेदन जमा करने की तिथि को बढ़ा दी है। अब प्रवेश परीक्षा के लिए 20 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन जमा किए जाएंगे।

विदित हो कि राज्य सरकार ने सात निश्चय तीन के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बिहार के सभी 534 प्रखंडों में आदर्श विद्यालय खोलने का आदेश दिया है। ताकि कक्षा 9 से ही बच्चों को इसके माध्यम से नीट, जेईई, ओलंपियाड सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तरीके से तैयारी कराई जा सके। राज्य सरकार के आदेश पर शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल खोलने के साथ ही उसमें पढ़ाई प्रारंभ कराने की तैयारी शुरू कर दिया है। इन विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों का नामांकन मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए राज्य शिक्षा शोघ एवं प्रशिक्षण परिषद ने पहले 15 फरवरी तक ही आवेदन जमा करने की तिथि निर्धारित की थी। कम समय होने के कारण विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित हो रहे थे। इसको देखते हुए राज्य सरकार के आदेश पर परिषद ने ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि को बढ़ा दिया है। B

मॉडल स्कूलों के कक्षा 9 में नामांकन के लिए इच्छुक विद्यार्थी एससीआरटी पटना बिहार के वेबसाइट https.//scert-bihar-gov-in पर विजिट कर ऑनलाइन एप्लिकेशन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
बताया जाता है कि राज्य सरकार ने कक्षा 9 से ही विद्यार्थियों को नीट, जेईई, ओलंपियाड सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तरीके से तैयारी कराने का निर्णय लिया है। इसको लेकर ही सभी प्रखंडों में एक-एक आदर्श माध्यमिक विद्यालय खोलने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिसमें अनुभवी शिक्षकों और विशेषज्ञों द्वारा अध्यापनकार्य किया जाएगा।

नियमित टेस्ट सीरीज एवं उपलब्धि का विश्लेषण किया जाएगा। उसमें स्मार्ट क्लासरूम की व्यवस्था रहेगी। आधुनिक लाइब्रेरी के साथ ही आधुनिक प्रयोगशाला की व्यवस्था रहेगी। संदेह समाधान सत्र का आयोजन किया जाएगा। व्यक्तिगत व्यवसायिक और कैरियर काउंसिलिंग एवं मार्गदर्शन की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही अनुशासित एवं शैक्षणिक वातावरण प्रदान किया जाएगा।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

9 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

10 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

11 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

11 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

14 hours ago