रायपुर। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर सहित देशभर के सैनिक स्कूलों एवं नवीन सैनिक स्कूलों में कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2027) का आयोजन 31 जनवरी 2027 को किया जाएगा। प्रवेश के इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

2 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

सैनिक स्कूल अंबिकापुर के प्राचार्य द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूल में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का चयन अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026 को रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है।

जो अभ्यर्थी निर्धारित समय तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, वे 500 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ 3 से 6 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए 7 से 9 दिसंबर 2026 तक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी।

31 जनवरी 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा

एनटीए द्वारा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2027) का आयोजन 31 जनवरी 2027 को किया जाएगा। परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी 11 जनवरी 2027 को जारी होगी, जबकि प्रवेश पत्र 25 जनवरी 2027 से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी और पेन-पेपर मोड में ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

कक्षा छठवीं के लिए परीक्षा की अवधि 150 मिनट (2 घंटे 30 मिनट) होगी। यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। वहीं, कक्षा नौवीं की परीक्षा की अवधि 180 मिनट (3 घंटे) निर्धारित की गई है और परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में होगी।

एनटीए की वेबसाइट से करें आवेदन

इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा पाठ्यक्रम, शुल्क और अन्य दिशा-निर्देशों की जानकारी सूचना पुस्तिका में उपलब्ध है।

ऑनलाइन आवेदन एवं जानकारी के लिए वेबसाइट:

https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/

https://nta.ac.in/

एनटीए हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000, 011-69227700

ई-मेल: aissee@nta.ac.in

 

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।