छत्तीसगढ़

Raipur News: छत्तीसगढ़ के साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र, प्रख्यात साहित्यकार एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित दिवंगत विनोद कुमार शुक्ल को आज मारवाड़ी मुक्तिधाम में संपूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवास पहुंचकर दिवंगत श्री शुक्ल के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

दिवंगत साहित्यकार श्री शुक्ल के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर मारवाड़ी मुक्तिधाम लाया गया, जहां सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री अनुज शर्मा ,मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शंशाक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, एसएसपी, निगम आयुक्त, सीईओ जिला पंचायत, अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। उन्हें गार्ड ऑफ ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई।

दिवंगत श्री विनोद कुमार शुक्ल का संपूर्ण जीवन साहित्य सृजन, सादगी और मानवीय संवेदनाओं को समर्पित रहा। उनकी लेखनी ने आम जीवन की सरलता में गहरे अर्थ और भावनाओं को स्वर दिया। उन्हें वर्ष 1999 में साहित्य अकादमी पुरस्कार तथा वर्ष 2025 में साहित्य के सर्वोच्च सम्मान ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से अलंकृत किया गया।

उनकी प्रमुख रचनाओं में दीवार में एक खिड़की रहती थी, नौकर की कमीज, झोपड़ी और बौना पहाड़, पेड़ पर कमरा, खिलेगा तो देखेंगे सहित अनेक उपन्यास, कविता संग्रह और कहानियां शामिल हैं। उनका साहित्य आने वाली पीढ़ियों को संवेदना, सरलता और सृजनशीलता की प्रेरणा देता रहेगा।

.

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

42 minutes ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

55 minutes ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

2 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

3 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

5 hours ago