बिहार

Bihar Employment News: एक-एक बिहारी को बिहार में दिलाऊंगा रोजगार – सम्राट चौधरी

Spread the love

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- मेरा प्रण लिया है एक-एक बिहारी को बिहार में रोजगार दिलाने का काम करूंगा। बिहार के युवा यहीं पढ़ें, उन्हें यहीं रोजगार मिले ये मेरा संकल्प है। हमारी सरकार एक करोड़ नौकरी और रोजगार के लिए लगातार काम कर रही है। जनता से किया गया यह वादा अगले पांच साल में हम हर हाल में पूरा करेंगे। इसके लिए अलग से एक विभाग भी बनाया गया है।

श्री सम्राट चौधरी पटना के नेउरा स्थित एबीसी कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम गूंज में युवाओं को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने बिहार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध को ज्ञान, भगवान महावीर और गुरु गोविंद सिंह जी का अवतरण इसी धरती पर हुआ।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की धरती ज्ञान और कुर्बानी की धरती रही है और अब समय है उस गौरवशाली इतिहास को वापस लाने का। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बिहार के लोगों को बिहार में ही रोजगार दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।

व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल सफाई अभियान शुरू किया गया है और आगे एक-एक अपराधी को जेल भेजा जाएगा। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। दानापुर से इसकी शुरुआत हो चुकी है।

श्री चौधरी ने कहा कि बिहार के लोग अच्छे हैं और सुशासन में विश्वास रखते हैं। चंद लोग अपने कर्मों से बिहार की छवि खराब करते हैं, जबकि असल पहचान सृजन करने वालों की है। उन्होंने कहा कि बिहारी देश के हर हिस्से को बसाने की क्षमता रखते हैं—चंडीगढ़ हो या दिल्ली इन्हें बसाने में बिहार का बड़ा योगदान है। अब बिहार को बदलने का काम किया जा रहा है ताकि लोगों को बाहर मजदूरी के लिए न जाना पड़े।

शिक्षा और कौशल विकास को बदलाव की धुरी बताते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कभी बिहार में महज छह मेडिकल कॉलेज थे, गिनती के इंजीनियरिंग कॉलेज था। आज हर जिले में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज बनाने का काम हो रहा है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई मात्र दस रुपये फीस पर कराई जा रही है। पॉलिटेक्निक कॉलेजों की संख्या 13 से बढ़कर 53 हो गई है। युवाओं से उन्होंने अपील की कि वे कॉलेज में मन लगाकर पढ़ें, अपने-अपने क्षेत्र में नाम रोशन करें क्योंकि सही मायनों में वही बिहार के ब्रांड एंबेसडर हैं।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

8 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

9 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

10 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

11 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

11 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

12 hours ago