छत्तीसगढ़

Raipur Central Jail: जेल में बंदियों को मिला हुनर का नया रास्ता, 70 कैदियों ने पूरी की कंप्यूटर और ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग

रायपुर। Raipur Central Jail News. छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ अब नई उम्मीद की किरण बन रहा है। इस कार्यक्रम के तहत केंद्रीय जेल रायपुर में कंप्यूटर शिक्षा और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 70 बंदियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य बंदियों को रिहाई के बाद रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के जन शिक्षण संस्थान निदेशालय तथा जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 40 पुरुष बंदियों को ‘कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट’ का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, 30 महिला बंदियों ने ‘असिस्टेंट हेयर ड्रेसर (एडवांस)’ के तहत ब्यूटी पार्लर संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त किया।

जेल महानिदेशक ने बांटे प्रमाण-पत्र, कहा- बंदियों के जीवन में बदलाव लाना प्राथमिकता

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, छत्तीसगढ़ के महानिदेशक हिमांशु गुप्ता ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले बंदियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जेलों में बंदियों को शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराना सुधारात्मक प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ‘निश्चय कार्यक्रम’ इसी दिशा में एक सार्थक पहल है।

उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में कंप्यूटर शिक्षा रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खोल सकती है। इससे बंदियों में डिजिटल साक्षरता, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं, महिला बंदियों को हेयर ड्रेसिंग और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण मिलने से वे जेल से रिहा होने के बाद अपना काम शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

शिक्षा और हुनर से बदलेगी बंदियों की जिंदगी

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जन शिक्षण संस्थान रायपुर के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी ठाकुर राम सिंह ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले बंदियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के साथ जीवन में आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान करते हैं। तकनीकी ज्ञान और व्यावसायिक प्रशिक्षण के जरिए बंदी भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकेंगे।

सजा के साथ सुधार और पुनर्वास पर भी जोर

‘निश्चय कार्यक्रम’ के माध्यम से जेलों को केवल बंदियों को रखने का स्थान नहीं, बल्कि सुधार और पुनर्वास के केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत बंदियों को शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण से जोड़कर उनके व्यक्तित्व विकास, व्यवहार में सकारात्मक बदलाव और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस पहल से बंदियों को जेल में बिताए गए समय का रचनात्मक उपयोग करने का अवसर मिल रहा है। साथ ही, रिहाई के बाद सम्मानजनक आजीविका हासिल कर समाज में नई शुरुआत करने की उम्मीद भी मजबूत हो रही है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

CG Patwari hadtal News: छत्तीसगढ़ में पटवारी हड़ताल खत्म, किसानों और आम जनता को मिलेगी राहत

रायपुर। cg patwari hadtal News. छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई…

16 hours ago

Raipur Seva Park: रायपुर में बनेगा सेवा पार्क, जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर कर सकेंगे दान

रायपुर। Raipur Seva Park News. अब रायपुर में जन्मदिन, शादी की सालगिरह और अन्य खास…

1 day ago

Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल BJP में शामिल, भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली/ रायपुर। Yuzvendra Chahal News. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल…

1 day ago

All India Telugu Conference 2026: छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज की अहम भूमिका, CM विष्णु देव साय ने की सराहना

रायपुर। All India Telugu Conference 2026 News. राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर स्थित श्री बालाजी…

1 day ago

Hemang Joshi Chhattisgarh Visit: 22 नवंबर को रायपुर आएंगे भाजयुमो अध्यक्ष, जानें पूरा कार्यक्रम

रायपुर। Hemang Joshi Chhattisgarh Visit News. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

1 day ago