छत्तीसगढ़

CG Patwari hadtal News: छत्तीसगढ़ में पटवारी हड़ताल खत्म, किसानों और आम जनता को मिलेगी राहत

रायपुर। cg patwari hadtal News. छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पटवारियों ने अपना हड़ताल खत्म कर दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलने के बाद पटवारियों ने यह बड़ा फैसला लिया है।

दरअसल, प्रदेशभर के पटवारी अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। इस आंदोलन के कारण प्रदेश में राजस्व विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम प्रभावित हो रहे थे।

जमीन से जुड़े कामों पर पड़ा था असर

पटवारियों की हड़ताल के चलते नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, फसल सर्वेक्षण और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार जैसे कार्य प्रभावित हुए। इसके अलावा आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरूरी जांच प्रक्रिया में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सरकार और पटवारी संघ के बीच बढ़ा था टकराव

हड़ताल के दौरान राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए कई पटवारियों को नोटिस जारी किए थे। वहीं, 140 से अधिक पटवारियों को निलंबित करने और हजारों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे

किसानों और आम जनता को मिल सकती है राहत

अब हड़ताल समाप्त होने से लंबे समय से लंबित राजस्व संबंधी कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। इससे किसानों को फसल सत्यापन और जमीन से जुड़े कार्यों में राहत मिल सकती है।

.

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Raipur Central Jail: जेल में बंदियों को मिला हुनर का नया रास्ता, 70 कैदियों ने पूरी की कंप्यूटर और ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग

रायपुर। Raipur Central Jail News. छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव…

2 hours ago

Raipur Seva Park: रायपुर में बनेगा सेवा पार्क, जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर कर सकेंगे दान

रायपुर। Raipur Seva Park News. अब रायपुर में जन्मदिन, शादी की सालगिरह और अन्य खास…

18 hours ago

Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल BJP में शामिल, भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली/ रायपुर। Yuzvendra Chahal News. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल…

19 hours ago

All India Telugu Conference 2026: छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज की अहम भूमिका, CM विष्णु देव साय ने की सराहना

रायपुर। All India Telugu Conference 2026 News. राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर स्थित श्री बालाजी…

20 hours ago

रायपुर में बच्चा तस्करी कांड से मचा हड़कंप: 26 फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र और लापता बच्चियों पर कांग्रेस के सवाल

रायपुर। Raipur Baccha Taskari Kand. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाल ही में सामने आए…

21 hours ago

Hemang Joshi Chhattisgarh Visit: 22 नवंबर को रायपुर आएंगे भाजयुमो अध्यक्ष, जानें पूरा कार्यक्रम

रायपुर। Hemang Joshi Chhattisgarh Visit News. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

21 hours ago