छत्तीसगढ़

Raipur Seva Park: रायपुर में बनेगा सेवा पार्क, जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर कर सकेंगे दान

रायपुर। Raipur Seva Park News. अब रायपुर में जन्मदिन, शादी की सालगिरह और अन्य खास अवसरों को जरूरतमंदों की मदद के साथ यादगार बनाया जा सकेगा। इसके लिए जिला प्रशासन रायपुर में ‘सेवा पार्क’ विकसित करने जा रहा है। यहां नागरिक अपने विशेष अवसरों पर जरूरतमंद लोगों के लिए कपड़े, किताबें, खिलौने, स्टेशनरी और अन्य उपयोगी सामग्री दान कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को बढ़ावा देना है।

दरअसल, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में  शनिवार (21 नवम्बर) को जनजातीय गौरव दिवस 2026 एवं वीरांगना शौर्य उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए।

सेवा महाकुंभ से जरूरतमंदों तक पहुंच रही मदद

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले में संचालित सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेवा महाकुंभ के माध्यम से पुस्तकें, कपड़े, खिलौने, स्टेशनरी और अन्य उपयोगी सामग्री एकत्रित कर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जा रही है।

इसके साथ ही नागरिकों को रक्तदान और देहदान जैसे पुनीत कार्यों के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इसी सेवा भावना को स्थायी स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने रायपुर में सेवा पार्क विकसित करने की घोषणा की है।

जन्मदिन से लेकर विवाह वर्षगांठ तक बनेगा सेवा का अवसर

सेवा पार्क की खास बात यह होगी कि नागरिक अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर यहां जरूरतमंदों के लिए उपयोगी वस्तुएं दान कर सकेंगे। इससे लोग अपने खुशियों के पलों को दूसरों की मदद से जोड़ सकेंगे।

केदार कश्यप बोले- नई पीढ़ी तक पहुंचाएं जनजातीय विरासत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास त्याग, संघर्ष, साहस और बलिदान की गौरवशाली गाथाओं से भरा हुआ है। जनजातीय वीर नायकों और वीरांगनाओं ने जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है।

उन्होंने युवाओं से भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, अमर शहीद गुंडाधुर और रानी कमलापति के जीवन से प्रेरणा लेने तथा अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस दौरान कलाकारों ने सुआ नृत्य और राउत नाचा की शानदार प्रस्तुतियां दीं। शबरी माता पर आधारित एकल नाट्य प्रस्तुति और भक्तिमय गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विधायक पुरन्दर मिश्रा, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कलाकार, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल BJP में शामिल, भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली/ रायपुर। Yuzvendra Chahal News. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल…

4 hours ago

All India Telugu Conference 2026: छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज की अहम भूमिका, CM विष्णु देव साय ने की सराहना

रायपुर। All India Telugu Conference 2026 News. राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर स्थित श्री बालाजी…

5 hours ago

रायपुर में बच्चा तस्करी कांड से मचा हड़कंप: 26 फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र और लापता बच्चियों पर कांग्रेस के सवाल

रायपुर। Raipur Baccha Taskari Kand. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाल ही में सामने आए…

6 hours ago

Hemang Joshi Chhattisgarh Visit: 22 नवंबर को रायपुर आएंगे भाजयुमो अध्यक्ष, जानें पूरा कार्यक्रम

रायपुर। Hemang Joshi Chhattisgarh Visit News. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

6 hours ago

Bharat Garibi Report 2026: भारत में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, CM विष्णुदेव साय ने PM मोदी की तारीफ में कही बड़ी बात

रायपुर। bharat garibi report 2026 News. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान…

7 hours ago

नीतीश सेतु उद्घाटन में निशांत कुमार की उपेक्षा? RJD ने PM मोदी पर साधा निशाना

पटना। Nitish Setu ka udghatan. बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर राष्ट्रीय…

9 hours ago