बिहार

प्रशांत किशोर बोले – RJD और महागठबंधन के लोगों ने मुस्लिम बच्चों के लिए पढ़ाई, रोजगार की व्यवस्था क्यों नहीं की, सिर्फ BJP का डर दिखाकर मुसलमानों का वोट लिया

बिहार, किशनगंज। जन सुराज पार्टी ने किशनगंज के मदरसा अंजुमन इस्लामिया मैदान में ‘बिहार बदलाव इजलास’ का आयोजन किया। इजलास को संबोधित करने के बाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बात करते हुए राजद और महागठबंधन पर हमला किया।

उन्होंने कहा कि राजद और महागठबंधन के लोगों को अगर मुसलमानों की इतनी चिंता है तो बतायें कि पिछले 30 साल से क्यों नहीं मुस्लिम बच्चों के लिए पढ़ाई और रोजगार की व्यवस्था की? किशनगंज में कितने स्कूल, यूनिवर्सिटी बनवा दिए? इन्होंने सिर्फ भाजपा का डर दिखाकर मुसलमानों का वोट लिया।

वहीं उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार जदयू को 25 सीटें भी नहीं मिलेंगी। मैंने पहले बंगाल में भाजपा के बारे में भी कहा था कि उन्हें 100 सीटें नहीं आयेंगी और अब जदयू के बारे में भी कह रहा हूं।

*PK बोले- हिन्दुओं की आधी आबादी भाजपा का समर्थन नहीं करती, उनके साथ मुस्लिम समाज को जोड़कर भाजपा को शिकस्त देंगे*

इससे पहले इजलास को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारी यात्रा से आज करीब सवा करोड़ लोग जुड़े हैं, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम हैं। मुस्लिम समाज ने जन सुराज को जोड़ने में बड़ी भूमिका अदा की है, इसके लिए आपका शुक्रिया करते हैं। मुसलमान समाज के लोग आज तक लालटेन का तेल बनकर जलते रहे हैं। लेकिन अब लालटेन की रौशनी बुझने वाली है।

उन्होंने कहा कि आपके वोट की बड़ी क़ीमत है। इसलिए भीड़ का हिस्सा मत बनिए। हमलोग हैं, आपके लिए लड़ेंगे। आप अल्लाह को छोड़कर किसी से मत डरिए। आपने इतना सबकुछ देख लिया, भाजपा, मोदी-योगी का शासन, यूसीसी-एनआरसी देख लिया। अब क्या डरना है?

प्रशांत किशोर ने सम्मेलन में कहा कि भाजपा को सिर्फ 40% हिन्दू समाज का वोट मिला है। हिंदुओं की आधी आबादी ऐसी है, जो गांधी, बाबासाहब, लोहिया, समाजवाद और कम्युनिस्ट विचारधारा को मानती है। यह लोग कभी भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे। गांधी को, लोहिया को या समाजवाद और कम्युनिस्ट विचारधारा मानने वाले लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी है, भाजपाइयों ने नहीं लड़ी। अगर ऐसे हिन्दुओं के साथ 20% मुस्लिम भी आ गए तो जो समीकरण बनेगा, वह भाजपा को हरा देगा। जन सुराज की कोशिश है कि उन हिन्दुओं के साथ मुस्लिम समाज को जोड़कर भाजपा को शिकस्त दी जाए।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

8 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

9 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

10 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

10 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

13 hours ago