बिहार

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव से पहले एक और तोहफा दिया, आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं का बढा मानदेय

पटना। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश ने आज एक और घोषणा की है। इस घोषणा से लगभग सवा लाख आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के चेहरे पर मुस्कान है। नीतीश कुमार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान कर है। अब सेविकाओं को 9,000 रुपये और सहायिकाओं को 4,500 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। इस फैसले से न सिर्फ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिलने वाली पोषण व स्वास्थ्य सेवाएं भी और बेहतर होंगी। इस घोषणा के साथ उन्‍होंने यह साफ कर दिया है कि ‘नीतीश सबके हैं’। उन्‍होंने समाज के हर वर्ग को आर्थिक लाभ देने की कोशिश की है।

मनोबल बढ़ेगा, समेकित बाल विकास सेवाएं होंगी मजबूत

पहले आंगनबाड़ी सेविका को 7,000 और सहायिका को 4,000 रुपये मासिक मानदेय मिलता था। सरकार का मानना है कि सेविकाएं और सहायिकाएं गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सुधार में अहम भूमिका निभाती हैं। उनके योगदान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे न सिर्फ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि समेकित बाल विकास सेवाएं और मजबूत होंगी।

गर्भवती महिलाओं और बच्‍चों पर है सीएम का फोकस

गौरतलब है कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही नीतीश कुमार गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण सुधार को लेकर लगातार काम करते रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए छह तरह की सेवाएं लाभुकों तक पहुंचाई जाती हैं। इन सेवाओं की गुणवत्ता और भरोसेमंदी में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का बड़ा योगदान है।

राजनीतिक रूप से भी मास्‍टर स्‍ट्रोक

मुख्यमंत्री ने सेविकाओं और सहायिकाओं को मानदेय बढ़ाकर तो राहत दी ही है। इसे चुनावी साल में बड़ा मास्‍टर स्‍ट्रोक माना जा रहा है। यह राज्य के हर वर्ग को खुश करने की कोशिश है। हाल के महीनों में उन्होंने महिलाओं, किसानों, युवाओं और कर्मचारियों को लेकर कई बड़े फैसले किए हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि इन कदमों से न सिर्फ योजनाओं का असर बढ़ेगा, बल्कि जनता के बीच नीतीश सरकार की पकड़ भी और मजबूत होगी।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

9 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

9 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

10 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

10 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

13 hours ago