छत्तीसगढ़

CG Rajyotsav 2026: नवा रायपुर में एयर शो को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, 6 दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था

2 नवंबर को सेंध तालाब में भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर टीम दिखाएगी हवाई करतब, पार्किंग स्थलों से कार्यक्रम स्थल तक चलेंगी 20 बसें और 55 ई-रिक्शा

Report by: Ali Ahmad. रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर 2 नवंबर को अटल नगर, नवा रायपुर स्थित सेंध तालाब में भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर टीम द्वारा भव्य एयर शो का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। एयर शो में बड़ी संख्या में आम नागरिकों और दर्शकों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए रायपुर ग्रामीण पुलिस ने यातायात और पार्किंग की विशेष व्यवस्था निर्धारित की है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर के निर्देशानुसार कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पृथक मार्ग और पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। इसके साथ ही पार्किंग स्थलों से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए 20 बसें और 55 ई-रिक्शा संचालित किए जाएंगे।

इन मार्गों से पहुंचेंगे दर्शक, जानिए कहां होगी पार्किंग

1. पासधारी वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था

कार्यक्रम में पासधारी वाहन माना विमानतल तिराहा से स्टेडियम टर्निंग पहुंचकर बाएं मुड़ेंगे। इसके बाद सेक्टर-01 स्थित रेलवे स्टेशन के पास निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क कर सकेंगे। यहां से कार्यक्रम स्थल तक बस, ई-रिक्शा एवं पैदल पहुंचने की व्यवस्था रहेगी।

2. रायपुर शहर से आने वाले वाहनों के लिए व्यवस्था

रायपुर शहर की ओर से आने वाले वाहन माना विमानतल तिराहा से स्टेडियम टर्निंग पहुंचकर दाएं मुड़ेंगे। इसके बाद चंदूलाल चंद्राकर चौक होते हुए कबीर चौक से बाएं मुड़कर सेक्टर-04 स्थित अविनाश उपवन में निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े करेंगे। यहां से दर्शक पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे।

3. दुर्ग, भिलाई एवं पचपेड़ी नाका की ओर से आने वाले वाहन

इस दिशा से आने वाले वाहन पचपेड़ी नाका चौक से कमल विहार चौक, सदानी दरबार, माना बस्ती अथवा केंद्रीय मार्ग होते हुए ऊपरवारा चौक पहुंचेंगे। यहां से दीनदयाल उपाध्याय चौक एवं कबीर चौक होते हुए सेक्टर-04 स्थित अविनाश उपवन में निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क कर सकेंगे। इसके बाद पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना होगा।

4. धमतरी एवं अभनपुर की ओर से आने वाले वाहन

धमतरी एवं अभनपुर की ओर से आने वाले वाहन सेंट्रल मॉन्टफोर्ट स्कूल मार्ग से प्रवेश करेंगे। इसके बाद ऊपरवारा चौक, दीनदयाल उपाध्याय चौक एवं कबीर चौक होते हुए सेक्टर-04 स्थित अविनाश उपवन में निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क कर सकेंगे।

5. बिलासपुर एवं बलौदाबाजार की ओर से आने वाले वाहन

इस दिशा से आने वाले वाहन मंदिर हसौद-नवागांव स्टेडियम मार्ग का उपयोग करेंगे। स्टेडियम के चारों ओर बनाए गए निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े कर सकेंगे। यहां से दर्शकों को पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना होगा।

6. महासमुंद एवं आरंग की ओर से आने वाले वाहन

महासमुंद एवं आरंग की ओर से आने वाले वाहन नवागांव स्टेडियम मार्ग होते हुए परसदा स्थित कोसा मैदान में निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपने वाहन पार्क करेंगे। यहां से दर्शक पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से की सहयोग की अपील

रायपुर ग्रामीण यातायात पुलिस ने एयर शो देखने आने वाले सभी नागरिकों से निर्धारित मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की है। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा नहीं करने की हिदायत दी गई है।

पुलिस ने कहा है कि ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिए जा रहे यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों से पैदल आवागमन की व्यवस्था रहेगी। इसलिए नागरिक पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

50 minutes ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

1 hour ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

4 hours ago

दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का अनूठा अंदाज, ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों को बांटी मिठाई

रायपुर। दीपावली के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने संवेदनशीलता…

7 hours ago

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

1 day ago