छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, रोबोट और डिजिटल कियोस्क देखने उमड़ रहे लोग

Report By: Ali Ahmad. रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाणिज्य एवं व्यापार परिसर (राज्योत्सव मेला ग्राउंड) में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का शुभारंभ हो गया है। 1 से 3 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में जनसंपर्क विभाग की विशेष प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।

‘विकसित छत्तीसगढ़, सशक्त नारी और युवा उड़ान’ थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी में प्रदेश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और शासन की उपलब्धियों को आधुनिक तकनीक एवं नवाचार के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचकर विभिन्न योजनाओं और सरकारी पहलों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

रोबोट और डिजिटल कियोस्क ने खींचा लोगों का ध्यान

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग के स्टॉल पर आधुनिक तकनीक का खास आकर्षण देखने को मिल रहा है। यहां स्थापित रोबोट को देखने और उसके साथ संवाद करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। रोबोट के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना बच्चों और युवाओं के साथ अन्य आगंतुकों के लिए भी खास अनुभव बन रहा है।

इसके अलावा डिजिटल कियोस्क के माध्यम से नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनके उद्देश्यों और पात्र हितग्राहियों को मिलने वाले लाभों की जानकारी सरल एवं सहज तरीके से दी जा रही है।

पुस्तिकाएं और पत्रिकाएं निःशुल्क वितरित

जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में आगंतुकों को प्रदेश की विकासपरक योजनाओं और शासन की उपलब्धियों से परिचित कराने के लिए विशेष प्रकाशन सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।

स्टॉल पर विभिन्न पुस्तिकाएं, पत्रिकाएं और प्रचार-प्रसार से संबंधित साहित्य निःशुल्क वितरित किया जा रहा है। इन प्रकाशनों के माध्यम से नागरिकों को छत्तीसगढ़ में संचालित विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी पहलों और विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की विस्तृत जानकारी मिल रही है।

सूचना, तकनीक और जनसंवाद का संगम बनी प्रदर्शनी

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की यह प्रदर्शनी सूचना, आधुनिक तकनीक और जनसंवाद का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आई है। रोचक प्रस्तुतियों, डिजिटल माध्यमों और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं के जरिए शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।

तीन दिवसीय राज्योत्सव में इस प्रदर्शनी को देखने के लिए लगातार बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आधुनिक तकनीक और आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा को जानने का अवसर मिलने से जनसंपर्क विभाग का यह स्टॉल मेले के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हो गया है।

 

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

7 minutes ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

1 hour ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

2 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

4 hours ago

दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का अनूठा अंदाज, ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों को बांटी मिठाई

रायपुर। दीपावली के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने संवेदनशीलता…

7 hours ago