Spread the love

कोरिया : नौगई ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को बैकुंठपुर पहुंचे । उन्होंने सबसे पहले हत्याकांड में मृत भरत सिंह के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली।

मृतकों के परिजनों से की मुलाकात 

पूर्व मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से बातचीत करते हुए घटना को लेकर जानकारी जुटाई और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. इसके बाद उन्होंने नौगई हत्याकांड में मृत तीनों लोगों के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।

पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग 

भूपेश बघेल ने सरकार से मांग की है कि हत्याकांड से प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी । इस मामले को विधानसभा में भी उठाया जाएगा। इस पूरे मामले में स्थानीय विधायक और पुलिस की भूमिका संदिग्ध है इसलिए निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं। इस पूरे मामले में एडिशनल एसपी, सोनहत थाना प्रभारी सहित संबंधित पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण और निलंबन की कार्रवाई हो। मामले की गंभीरता को देखते निष्पक्ष जांच जरूरी है, इसलिए इस पूरे मामले में सीबीआई से जांच की जाए – भूपेश बघेल, पूर्व सीएम छग

सीबीआई जांच की मांग :

नौगई ट्रिपल मर्डर मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्थानीय प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया है।  उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।