मध्यप्रदेश

MP News: फर्जी दस्तावेज और फर्जी फैकल्टियों के आधार पर नर्मदा नर्सिंग कॉलेज को मिली मान्यता – रवि परमार

मध्यप्रदेश, भोपाल : मध्यप्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में फर्जीवाड़े के खिलाफ कार्रवाई की मांग लगातार उठने के बावजूद गड़बड़ियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नर्सिंग कॉलेजों में दो बार सीबीआई जांच हो चुकी है, फिर भी फर्जी मान्यता और फर्जी फैकल्टियों का खेल जारी है। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कई फर्जी नर्सिंग कॉलेजों की शिकायतें उठाकर इस बड़े घोटाले को उजागर किया है।

इन शिकायतों में नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार मुकेश सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार धीरज गोविन्दानी तथा मान्यता शाखा की प्रभारी माधुरी शर्मा की मिलीभगत के भी सामने आए हैं।

रवि परमार द्वारा नर्मदा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस, होशंगाबाद के विरुद्ध की गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राज्य सायबर सेल ने मामले की जांच हेतु इसे पुलिस उपायुक्त, क्राइम ब्रांच, भोपाल को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा है।

राज्य सायबर पुलिस द्वारा भेजे गए पत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि नर्मदा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस द्वारा फर्जी फैकल्टी और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मान्यता प्राप्त करने की शिकायत पाई गई है। साथ ही मान्यता तत्काल निरस्त कर संचालकों एवं संबंधित व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

रवि परमार ने बताया कि कॉलेज संचालकों द्वारा मान्यता के लिए उप-प्राचार्य नीता सेन का फर्जी अनुभव प्रमाण प्रस्तुत किया गया।वही विद्या यादव , गोविंद पटेरिया , सुनील कुमार सूर्यवंशी , संगीता कारपेंटर को भोपाल स्थित नर्मदा ट्रॉमा सेंटर अस्पताल तथा नर्मदा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस, होशंगाबाद दोनों जगहों पर एक साथ रजिस्टर्ड किया गया जो नियम विरुद्ध है। वही दूसरा कपिल कौरी को कॉलेज में फैकल्टी दिखाया गया, जबकि वे वास्तविकता में श्री साई इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस, सीहोर में सत्र 2024-25 के एमएससी नर्सिंग के छात्र हैं।

भोपाल जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसे फर्जी नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देकर छात्र-छात्राओं का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। एनएसयूआई ने कॉलेज संचालकों, फर्जी फैकल्टी, और संबंधित अफसरों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
तोमर चेतावनी दी कि “यदि शीघ्र कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो एनएसयूआई पुलिस कमिश्नर कार्यालय और पुलिस मुख्यालय का घेराव करेगी ।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

2 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

2 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

3 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

4 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

6 hours ago