Report by: Ali Ahmad. हाजीपुर। बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। इसी कड़ी में हाजीपुर के राजेन्द्र चौक स्थित मेसर्स साहू होटल का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। होटल के तड़का में कॉकरोच मिलने की शिकायत के बाद हुई जांच में किचन अस्वच्छ पाया गया और तैयार खाद्य पदार्थों को खुले में तथा गंदे स्थान पर भंडारित किए जाने की बात सामने आई।
खाद्य संरक्षा आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर रहा है। इसी क्रम में साहू होटल के तड़का में कॉकरोच मिलने की शिकायत खाद्य संरक्षा आयुक्त कार्यालय, पटना को प्राप्त हुई थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए 21 अक्टूबर 2026 को वैशाली जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान किचन की साफ-सफाई में कमी पाई गई। इसके अलावा, तैयार खाद्य पदार्थों को खुले में और अस्वच्छ स्थान पर रखा गया था।
निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत निर्धारित अनुसूची-4 (Schedule-IV) और गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (GMP) के प्रावधानों का उल्लंघन माना गया।
इसके बाद अभिहित अधिकारी-सह-लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने 22 अक्टूबर 2026 से होटल का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही, बिना वैध लाइसेंस के प्रतिष्ठान का संचालन करने पर रोक लगा दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने खाद्य कारोबारियों से निर्धारित स्वच्छता मानकों का पालन करने और आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की अपील की है।
रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…
स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…
Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…
स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…
खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…
रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…