मध्यप्रदेश

Crime News: मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर बड़ी कार्रवाई, 33 मोटरसाइकिल और 4 ट्रैक्टर बरामद

भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं के विरुद्ध विगत एक सप्ताह में विशेष कार्यवाहियां की हैं। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचनाओं के आधार पर 33 चोरी की मोटरसाइकिलें, 4 ट्रैक्टर एवं अन्य सामग्री बरामद की है।

सागर: जिले के थाना बंडा पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों से 17 मोटरसाइकिलें, एक बोलेरो वाहन और एक मोबाइल फोन जब्त किए हैं । इसी प्रकार थाना मोतीनगर पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर आरोपी से स्वराज 735 ट्रैक्टर व ट्रॉली (कीमत 3 लाख 50 हजार) बरामद किया

छतरपुर: थाना कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल क्षेत्र से हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आदतन चोर गजेंद्र उर्फ गर्जन सिंह बुंदेला को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 6 मोटरसाइकिलें (एचएफ डीलक्स, पैशन प्रो, टीवीएस स्पोर्ट, सीडी डीलक्स) व 8 मोबाइल फोन (टेक्नो, लावा, वीवो, रेडमी, रियलमी) जब्त किए गए। बरामद की गई सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 4 लाख रूपए है। आरोपी पूर्व में भी कई चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है।

खरगोन: पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 लाख रूपए मूल्‍य की 6 मोटरसाइकिलें जब्‍त की है।

पन्ना: पुलिस ने देवेन्द्रनगर और सलेहा थाना क्षेत्रों में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में 2 मोटरसाइकिलें बरामद की है।

गुना: जिले के आरोन थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई की है। प्रकरण में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

राजगढ़: तलेन–जीरापुर क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक वर्ष पुराने लंबित ट्रैक्टर प्रकरण का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह से 03 ट्रैक्टर बरामद किए और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पिछले एक सप्ताह में की गई इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश पुलिस वाहन चोरी जैसे संगठित अपराधों के प्रति सतर्क और सक्रिय है। तकनीकी साक्ष्य, अंतर-जिला समन्वय, सतत मॉनिटरिंग और त्वरित तकनीकी प्रतिक्रिया के माध्यम से पुलिस ने वाहन चोरों के नेटवर्क पर प्रभावी शिकंजा कसा है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

3 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

3 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

4 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

5 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

7 hours ago