छत्तीसगढ़

जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का किया घेराव

रायपुर: नगर निगम के जोन क्रमांक 9 में आने वाले क्षेत्रों में बढ़ते जल संकट को लेकर लोगो ने जमकर नराजगी जाहिर की। पानी की गंभीर समस्या से परेशान सैकड़ों महिला-पुरूष और कांग्रेसजन ने शनिवार (18 अप्रैल) को  तपती धूप में जोन कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने बताया कि गर्मी का प्रकोप बढते ही जल संकट गहरा गया है। लोगों के घरों में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। पानी टैंकर वाले भी मनमर्जी के पैसे वसूल रहें है जिससे आमजनों को अतिरिक्त आर्थिक भार आ रहा है। प्रशासनिक लापरवाही के कारण आम लोग परेशान हो रहें है।

छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा ने बताया कि चंडी नगर, गणेश नगर, डबरीपारा और मोवा में भीषण गर्मी के कारण हालात बद से बदतर होते चले जा रहें है। नगर निगम के नलों के जरियें भी लोगो को पर्याप्त जल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। सार्वजनिक नलों में भी पानी आना बंद हो गया है तथा बस्तियों में जितने टैंकर पानी चाहियें उतने आते नहीं है जिसके कारण लोगों में टैंकर से पानी आने पर जद्दोजहद बढ़ जाती है।

स्थानीय लोगों में नगर निगम के लिये जबरदस्त गुस्सा है हालात इतने खराब हो गये है कि दैनिक जरूरतों के लिये भी पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। नगर निगम के अधिकारी पानी की किल्लत को दूर करने का प्रयास ही नहीं कर रहें है। स्थानीय लोगो के द्वारा पानी की कमी की लगातार गुहार लगाने के बाद भी अधिकारियों द्वारा दिये गये आशवासन भी केवल दिखावें के लिये प्रतीत हो रहें है। कांग्रेसजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन एवं नगर निगम से मांग की है नगर निगम के जोन क्रमांक 9 में आने वाले क्षेत्रों में जलसंकट को दूर करने के लिये तत्काल प्रभावी उपाय किया जाये अन्यथा हम सभी उग्र आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

14 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

14 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

15 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

16 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

18 hours ago