छत्तीसगढ़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का तीखा प्रहार, विपक्ष पर लगाया बाधा डालने का आरोप

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया।

मुख्यमंत्री साय ने इसके उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि देश की आधी आबादी को विकास की मुख्यधारा में निर्णयकर्ता बनाने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया जा रहा था, लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके तथा तथाकथित ‘इंडी’ गठबंधन ने मिलकर इस ऐतिहासिक विधेयक को पारित नहीं होने दिया।

मुख्यमंत्री साय ने इसे विपक्ष द्वारा किया गया “घोर महापाप” बताते हुए कहा कि इस कृत्य से देश की लगभग 70 करोड़ माताओं-बहनों के साथ विश्वासघात हुआ है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इस घटना को कभी नहीं भूलेंगी और आने वाले समय में इसका राजनीतिक परिणाम भी देखने को मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में यह आश्वस्त किया है कि महिलाओं के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए यह विधेयक भविष्य में अवश्य पारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के इस संकल्प को देश की महिलाओं के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री साय ने विपक्ष के इस रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकना भ्रूण हत्या जैसे निंदनीय पाप के समान है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विधेयक का विरोध नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण की भावना को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी देश में बड़े और सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास होता है, तब विपक्षी दल विरोध का रास्ता अपनाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की कार्यप्रणाली अंग्रेजों की “फूट डालो और राज करो” की नीति से प्रेरित रही है – जहां सुधारों की बात तो की जाती है, लेकिन जब उन्हें लागू करने का समय आता है, तब पीछे हट जाया जाता है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि देश की जनता अब इन राजनीतिक चालों को समझ चुकी है और ऐसे कृत्यों को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र और राज्य सरकारें पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं और महिलाओं को उनका उचित अधिकार दिलाकर ही रहेंगी।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में RTE प्रवेश के नियम बदले, अब दूरी के कारण नहीं रुकेगा बच्चों का दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…

7 minutes ago

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

19 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

19 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

20 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

20 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

20 hours ago