छत्तीसगढ़

Chhath Puja: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, दराखारिका में 4 करोड़ से बनेगा छठ घाट

रायपुर। CG chhath Puja news.  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के तपकरा में छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अस्ताचलगामी भगवान सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने छठी मैया से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

दराखारिका में 4 करोड़ की लागत से बनेगा छठ घाट

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ घाट निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आस्था है। इसी को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुनकुरी में 5 करोड़ रुपये की लागत से छठ घाट का सौंदर्यीकरण कराया गया है। वहीं, दराखारिका में 4 करोड़ रुपये की लागत से नए छठ घाट का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ उगते सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज यानी 16 नवम्बर को छठ महापर्व के पावन अवसर पर अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित छठ घाट में उगते सूर्यदेव को उषा अर्घ्य अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान सूर्यदेव और छठी मैया से प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, खुशहाली और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। इस अवसर पर उन्होंने छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं सहित समस्त प्रदेशवासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने छठ घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं और व्रती महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और प्रसन्नता का अवसर है कि उन्हें अपने कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच छठ महापर्व में सम्मिलित होकर भगवान सूर्यदेव की आराधना करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर श्रीमती कौशल्या साय, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमन्ती साय, श्री भरत साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, छठ व्रती महिलाएं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

.

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 26 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायपुर। Raipur. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के…

21 hours ago

Chhattisgarh Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू: 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का…

23 hours ago

रायपुर में पीएम स्वनिधि महोत्सव ने पेश की मिसाल, 2500 लोगों के आयोजन में नहीं हुआ सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल

रायपुर। Swanidhi Mahotsav. राजधानी रायपुर में आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा…

23 hours ago

Bhopal: भोपाल के वैशाली नगर के पानी में E. coli बैक्टीरिया मिलने की खबर से चिंता, पेयजल व्यवस्था पर उठे सवाल

भोपाल। Bhopal News. इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण हुई मौतों का मामला…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 240 बोरी अवैध धान जब्त

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। Chhattisgarh Dhaan Kharidi. छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से…

1 day ago