गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। Chhattisgarh Dhaan Kharidi. छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। इससे पहले धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के ग्राम बरवासन में प्रशासन की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 240 बोरी अवैध रूप से भंडारित धान जब्त किया है।
दो स्थानों पर छापेमारी, 240 बोरी धान जब्त
कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में तहसील पेण्ड्रारोड अंतर्गत ग्राम बरवासन में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान ग्राम निवासी राजेंद्र गुज्जर की बाड़ी में ट्रैक्टर में रखी 35 बोरी और खुले में रखी 100 बोरी धान मिली। इस तरह उनके यहां कुल 135 बोरी धान बरामद की गई। वहीं जीवन सिंह मारको के यहां से 105 बोरी धान जब्त की गई।
दोनों स्थानों से कुल 240 बोरी धान जब्त कर ग्राम कोटवार की अभिरक्षा में सौंप दिया गया।
दूसरे किसान के खेत से लाकर रखा गया था धान
जांच के दौरान संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ में पता चला कि उनके खेतों में अभी तक धान की कटाई और मिसाई नहीं हुई थी। पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई कि जब्त किया गया धान किसी अन्य किसान के खेत से लाकर भंडारित किया गया था। इसके बाद संयुक्त जांच दल ने नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की।
भोपाल। Bhopal News. इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण हुई मौतों का मामला…
India vs New Zealand 5th ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे…
पटना। Bihar News. बिहार के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्राकृतिक आपदाओं, कीट…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की…
रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ…