छत्तीसगढ़

रायपुर में पीएम स्वनिधि महोत्सव ने पेश की मिसाल, 2500 लोगों के आयोजन में नहीं हुआ सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल

रायपुर। Swanidhi Mahotsav. राजधानी रायपुर में आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी मिसाल पेश की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा आयोजित इस महोत्सव में करीब 2500 लोगों की मौजूदगी, दर्जनों फूड स्टॉल और खानपान की व्यापक व्यवस्थाओं के बावजूद कहीं भी सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया। बड़े सार्वजनिक आयोजनों में प्लास्टिक के बिना भी बेहतर व्यवस्थाएं की जा सकती हैं, इस आयोजन ने इसका उदाहरण पेश किया है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव में प्रदेशभर के लगभग 2500 पथ विक्रेताओं और उनके परिजनों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पथ विक्रेताओं की उद्यमशीलता को सम्मानित करने के साथ उन्हें आर्थिक और डिजिटल रूप से सशक्त बनाना तथा शहरी अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को रेखांकित करना था।

बांस की प्लेट और लकड़ी के चम्मच से परोसा गया भोजन

महोत्सव में खानपान की व्यवस्था को पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। फूड स्टॉलों पर प्लास्टिक की डिस्पोजेबल प्लेटों के स्थान पर बांस से बनी प्लेटों और प्लास्टिक के चम्मचों की जगह लकड़ी के चम्मचों का इस्तेमाल किया गया। वहीं पानी परोसने के लिए प्लास्टिक की बोतलों और पाउच के बजाय वैकल्पिक व्यवस्था अपनाई गई। कार्यक्रम में कागज के गिलास का भी उपयोग किया गया।

करीब 2500 लोगों के भोजन के लिए टेबल और बेंच की व्यवस्था की गई। आयोजन में जैव निम्नीकरणीय और कम्पोस्ट योग्य सामग्री को प्राथमिकता देकर यह संदेश दिया गया कि बड़े आयोजनों में भी प्लास्टिक का इस्तेमाल किए बिना खानपान की व्यवस्था संभव है।

सजावट से लेकर कचरा प्रबंधन तक दिखी पर्यावरण के प्रति जागरूकता

कार्यक्रम स्थल की सजावट और सूचना पट्टों में भी दोबारा इस्तेमाल की जा सकने वाली सामग्री का उपयोग किया गया। इसके साथ ही आयोजन के दौरान निकलने वाले कचरे के उचित प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए। गीले, सूखे और अन्य अपशिष्ट को अलग-अलग संग्रहित करने की व्यवस्था की गई, ताकि कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा सके।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Chhattisgarh Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू: 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का…

2 hours ago

Bhopal: भोपाल के वैशाली नगर के पानी में E. coli बैक्टीरिया मिलने की खबर से चिंता, पेयजल व्यवस्था पर उठे सवाल

भोपाल। Bhopal News. इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण हुई मौतों का मामला…

9 hours ago

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 240 बोरी अवैध धान जब्त

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। Chhattisgarh Dhaan Kharidi. छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से…

9 hours ago