बिहार

Bihar Sports News: बिहार में शुरू होने जा रहा खेलों का महाकुंभ: 5 सितंबर से होगा आगाज – हजारों खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम

पटना। राज्य में 5 से 12 सितंबर तक पटना और राजगीर के विश्वस्तरीय खेल परिसरों में बिहार राज्य खेल-2026 का आयोजन होगा। बिहार ओलंपिक एसोसिएशन (बीओए) और बिहार सरकार के खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार इसका आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के लगभग 5 हजार खिलाड़ी (महिला एवं पुस्र्ष) भाग लेंगे। इसकी जानकारी शुक्रवार को बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजय कुमार ने पटना के लेमन-ट्री होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि हजारों खिलाड़ियों की भागीदारी वाला यह आयोजन बिहार के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बहु-खेल महाकुंभ होगा।

इसका शुभारंभ 16 अगस्त को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुभारंभ समारोह और मशाल यात्रा (टॉर्च रिले) के साथ होगा। 5 सितंबर को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं 5 से 12 सितंबर तक पटना और नालंदा (राजगीर) के विश्वस्तरीय खेल परिसरों में खेली जाएंगी, जबकि 12 सितंबर को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रंगारंग समापन समारोह के साथ खेलों का समापन होगा।

22 खेल प्रतिस्पर्धाओं का होगा आयोजन

बिहार राज्य खेल-2026 में कुल 22 खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पटना में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, शूटिंग, वुशु, योगासन और ताइक्वांडो की स्पर्धाएं होगी। वहीं, राजगीर स्थित बिहार खेल अकादमी में हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, तैराकी, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, बास्केटबॉल, फेंसिंग, रग्बी और फुटबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें 2 और खेलों पेंटाथलॉन व बॉलिंग को शामिल करने पर बात चल रही है। व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में 22 खेल विधाओं में राज्य के शीर्ष 8 टीमें भाग लेंगी।

पहली बार हो रहा आयोजन

यह पहला अवसर होगा जब बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के नेतृत्व में इतने बड़े स्तर पर राज्य स्तरीय बहुखेल आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्य के हर जिले से उभर रही खेल प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना, जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत करना तथा ऐसे खिलाड़ियों को तैयार करना है जो भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार और देश का नाम रोशन कर सकें।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

17 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

17 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

18 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

18 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

21 hours ago