बिहार

बिहार में 125 रोजगार मेले, 26 हजार युवाओं को मिला रोजगार; मेगा जॉब फेयर में 33 हजार का चयन

Bihar News. पटना। बिहार सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत राज्य के विभिन्न जिलों में नियोजन मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन मेलों के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनियों को युवाओं से सीधे जुड़ने और उन्हें रोजगार देने का अवसर मिल रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलना है।

रोजगार सेतु पोर्टल पर करीब 2 लाख युवाओं का पंजीयन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बिहार रोजगार सेतु पोर्टल (detjob.bihar.gov.in) पर अब तक राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 1 लाख 97 हजार 78 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया है। पोर्टल के माध्यम से आयोजित 125 नियोजन मेलों में 26 हजार 162 अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

वहीं, पटना के ज्ञान भवन में स्वास्थ्य और बैंकिंग क्षेत्र के लिए आयोजित दो मेगा जॉब फेयर में 33 हजार 352 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

नामी कंपनियों ने लिया नियोजन मेलों में हिस्सा

नियोजन मेलों में फ्लिपकार्ट, अमेजन, भारती एयरटेल लिमिटेड, रिलायंस रिटेल, टाटा क्रोमा, टाटा मोटर्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और मैनपावर ग्रुप सहित सैकड़ों निजी कंपनियों ने भाग लिया।

इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र के मेगा जॉब फेयर में मेदांता ग्रुप, पारस, अपोलो, रूबन, अखंड ज्योति और पोर्टिया जैसे प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थानों ने भी हिस्सा लिया।

जुलाई से सितंबर के बीच 27 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार

बिहार रोजगार सेतु पोर्टल की शुरुआत अप्रैल 2026 में की गई थी। इसके बाद जुलाई से सितंबर 2026 के बीच आयोजित नियोजन मेलों में कुल 1,183 कंपनियों ने भाग लिया। इस दौरान 75 हजार 932 अभ्यर्थियों ने अपना बायोडाटा जमा किया। चयन प्रक्रिया के बाद इनमें से 27 हजार 269 युवाओं को रोजगार मिला।

दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष नियोजन मेले

राज्य सरकार दिव्यांगजनों को भी रोजगार से जोड़ने के लिए विशेष नियोजन मेलों का आयोजन कर रही है। सरकार का उद्देश्य रोजगार के अवसरों को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाना और निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देना है।

गौरतलब है कि बिहार सरकार ने सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत वर्ष 2025 से 2030 तक एक करोड़ नौकरी एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए नियोजन मेले, मेगा जॉब फेयर और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

6 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

7 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

7 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

7 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

7 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…

7 hours ago