Bihar. पटना। बिहार में अब लोगों को ताजी और जीवित मछलियां खरीदने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। राज्य सरकार दूध बिक्री के लिए संचालित सुधा बूथ की तर्ज पर फ्रेश कैच कियोस्क विकसित करने जा रही है। इन केंद्रों पर उपभोक्ताओं को स्वच्छ और आधुनिक व्यवस्था के बीच ताजी मछलियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को पटना के मीठापुर स्थित मत्स्य विकास भवन परिसर में राज्य के पहले फ्रेश कैच कियोस्क का उद्घाटन करेंगे। इस पहल के तहत पूरे बिहार में कुल 100 कियोस्क स्थापित किए जाने की योजना है।
राज्य सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत फ्रेश कैच कियोस्क योजना को दो चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में 30 और दूसरे चरण में 70 कियोस्क स्थापित किए जाएंगे। मीठापुर में पहले केंद्र की शुरुआत के साथ ही पहले चरण के अन्य 29 केंद्रों को भी जल्द शुरू करने की तैयारी है।
पहले चरण में नालंदा, आरा, भोजपुर और बक्सर सहित प्रमुख शहरों में कियोस्क स्थापित किए जा रहे हैं। वहीं दूसरे चरण में पटना के मछुआटोली, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, ऊर्जा स्टेडियम, बीएसईबी कॉलोनी, राजाबाजार और फुलवारीशरीफ में भी बिक्री केंद्र खोले जाएंगे। इसके बाद योजना का विस्तार जिला मुख्यालयों, अनुमंडलों और प्रखंडों तक किया जाएगा।
इस पूरी योजना पर करीब 10.56 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें निर्माण लागत का 80 प्रतिशत तक हिस्सा सरकार वहन करेगी। योजना का क्रियान्वयन डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के अंतर्गत मत्स्य निदेशालय और बिहार एक्वाकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (BAIDCL) के माध्यम से किया जा रहा है।
फ्रेश कैच कियोस्क को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यहां मछलियों की ताजगी और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कोल्ड चेन, डीप फ्रीजर और डिस्प्ले काउंटर की व्यवस्था होगी। इसके अलावा स्वच्छ पानी, जल निकासी, बिजली और बैकअप की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए डिजिटल भुगतान और अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे लोगों को साफ-सुथरे वातावरण में मछलियां खरीदने का अवसर मिलेगा। वहीं, स्थानीय मत्स्य उत्पादकों और कियोस्क संचालकों के बीच नेटवर्क तैयार कर मछलियों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…
स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…
Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…
स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…
खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…
रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…