बिहार

Bihar News: राजद नेता अरुण यादव ने नित्यानंद राय के बयानों पर किया पलटवार, बोले – नीतीश-भाजपा शासनकाल में 70 हजार से अधिक हत्याएं हुई, 35 हजार से अधिक बलात्कार

बिहार, पटना : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि नित्यानंद राय को सच को सच कहने की थोड़ी सी भी हिम्मत है तो यह बताएं कि 20 वर्षों के नीतीश-भाजपा शासनकाल में 70 हजार से अधिक हत्याएं हुई, 35 हजार से अधिक बलात्कार की घटना हुई, 1 लाख से अधिक अपहरण की घटना घटी और 3 लाख से अधिक चोरी की घटना घट हुई है जबकि अन्य वारदात को छोड़ दीजिए। इसके लिए दोषी कौन है?

राजद प्रवक्ता ने कहा कि पिछले दिनों एनसीआरबी (NCRB) द्वारा जारी 2023 के रिपोर्ट अनुसार 2023 में 2,862 हत्या की घटना, 902 बलात्कार की घटना,14, 371 अपहरण की घटना घटी है। जबकि 2024 और 2025 में आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। राज्य में प्रतिदिन दर्जनों हत्या, बलात्कार, अपहरण और चोरी-डकैती की घटना घट रही है। सत्ता संरक्षित अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहा है। इससे साफ स्पष्ट समझा जा सकता है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। नीतीश-भाजपा सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है। राज्य में राक्षस राज कायम हो चुका है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि 20 वर्षों से बिहार में और 11 वर्षों से केंद्र में नीतीश-मोदी की सरकार रहने के बावजूद राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी चरम पर है। नीतीश-भाजपा सरकार से निजात पाने के लिए राज्य की जनता छटपटा रही है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

7 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

8 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

9 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

9 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

12 hours ago