बिहार

Bihar Election 2025: कांग्रेस ने एनडीए के 20 साल विनाशकाल का आरोप पत्र जारी किया – घूसखोर, गद्दी छोड़!”

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने 20 साल के शासनकाल को विनाशकाल बताया है। 

बिहार पटना : कांग्रेस ने गुरुवार को एनडीए के बीस साल विनाशकाल का आरोप पत्र (चार्जशीट) जारी किया है। 42 पृष्ठों के आरोपपत्र में पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आर्थिक मोर्चे, काननू व्यवस्था की बदहाली का आरोप लगाया है। मंत्रियों और अधिकारियों के भ्रष्टाचार गिनाए हैं। साथ ही पलायन के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। सदाकत आश्रम में गुरुवार (9 अक्टूबर) को आयोजित प्रेसवार्ता में वरिष्ठ पर्यवेक्षक राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने इसे जारी किया।

 

पत्रकार वार्ता में को मुख्य रूप से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी के महासचिव जयराम रमेश, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पश्चिम बंगाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने क्रमशः संबोधित किया।

पढ़े पांच बिंदु का आरोप-पत्र

1. पलायन को मज़बूर, मालिक बने मज़दूर

बिहार में 20 सालों में भाजपा–जेडीयू राज ने संसाधनों की लूट की और नागरिकों को गरीबी की आग में झोंक दिया। बिहार के जाति सर्वे में यह बात सामने आई कि 94 लाख परिवारों की मासिक आमदनी 6000 रु. से कम है, अर्थात लगभग 5 करोड़ लोग 40 रु. रोज पर जिंदा हैं, और 81 लाख परिवार 10000 रु. माह से कम कमाते हैं, अर्थात 4 करोड़ लोग 67 रु. रोज पर जिंदा हैं।
इसका परिणाम यह हुआ कि काम और शिक्षा न मिलने की वजह से बेतहाशा पलायन हुआ।
केंद्र सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर लगभग 3 करोड़ रजिस्टर्ड बिहार के मज़दूर हैं जो दूसरे प्रांतों में काम कर रहे हैं, और उनमें से 94% ने बताया है कि उनका परिवार 10000 रु. प्रतिमाह से कम कमाता है। केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया है कि अभी रजिस्ट्रेशन बाकी है और अनुमानतः यह संख्या 3 करोड़ 45 लाख होगी।

2. युवा बेरोज़गार, मिली लाठियों की मार

बिहार में GER 17.1% है — अर्थात 18 से 23 साल के नौजवान, जिनकी आबादी 1 करोड़ 36 लाख है, में से सिर्फ़ 22.23 लाख अंडरग्रेजुएट की पढ़ाई कर रहे हैं, क्योंकि बिहार में 1 लाख की आबादी पर सिर्फ़ 7 कॉलेज हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 30 कॉलेज प्रति लाख है।
स्कूलों की ड्रॉपआउट रेट भी भारत में सबसे ज़्यादा बिहार में है, इसलिए छात्र पलायन कर रहे हैं।
जब युवा आवाज़ उठाते हैं, तो उन पर लाठियाँ बरसाई जाती हैं।

3. भर्ती और प्रवेश परीक्षा का मोल लगाया, हर पेपर लीक कराया

बिहार प्रवेश और भर्ती परीक्षा घोटालों का हब बन गया है। पिछले 7 सालों में 10 से ज़्यादा भर्ती और प्रवेश परीक्षा घोटाले हुए — पुलिस भर्ती, BPSC भर्ती, अमीन भर्ती, स्वास्थ्य विभाग CHO भर्ती, NEET, उत्पाद विभाग — युवाओं के भविष्य की बोली लगाई गई।
एक स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हुआ कि पुलिस से पटवारी तक और बैंकिंग तक माफिया पेपर 10 से 80 लाख तक में बेच रहे हैं। इतना ही नहीं, BA से लेकर LLB तक की सभी प्रकार की डिग्रियाँ भी 1 से 5 लाख तक में बेची जा रही हैं।

4. अपराधी गिरा रहे गाज़ — बिहार में गोलियाँ उगलता गुंडा राज

बिहार के चप्पे-चप्पे को अपराधियों ने लहूलुहान कर दिया है, सुबह की सारी सुर्खियाँ खून से सनी होती हैं। बलात्कार, अपहरण, हत्या — आम बात हो गई है।
पिछले 6 माह में बिहार के 11 बड़े उद्योगपतियों को घर में घुसकर गोली मारी गई है।
बिहार में हर रोज़ 8 हत्याएँ, 28 महिलाओं के अपहरण, 136 जघन्य अपराध हो रहे हैं।
भाजपा–नीतीश राज में कुल अपराध 323 प्रतिशत बढ़ गए हैं,
महिलाओं के अपहरण 1097 प्रतिशत,
हत्या के प्रयास 262 प्रतिशत,
और जघन्य अपराध 206 प्रतिशत बढ़ गए हैं।
बिहार में भाजपा–जेडीयू राज में 60 हज़ार से अधिक हत्याएँ हो चुकी हैं, और 5 लाख 50 हज़ार से अधिक जघन्य अपराध हुए हैं।

5. खर्चा पानी सरकार, बिहार में भ्रष्टाचार अपार

बिहार में लूट की खुली छूट है। सत्ता में आते ही 1000 करोड़ का सृजन घोटाला किया गया।
भाजपा–जेडीयू राज में 10 विभागों में 70 हज़ार करोड़ से अधिक के गबन की आशंका कैग ने जताई है।
पोषण आहार घोटाला, मनरेगा घोटाला, नल-जल घोटाला, पीएम आवास घोटाला, स्मार्ट मीटर घोटाला, रिशु श्री टेंडर–ट्रांसफर–पोस्टिंग रैकेट — बिहार का हवा, पानी, ज़मीन, आसमान, पाताल सब बेच खाया गया।
एक अधिकारी और उसकी पत्नी ने रात भर करोड़ों के नोट जलाए, और पूरे मोहल्ले की नालियाँ चोक हो गईं।
एक मंत्री नकली दवाई घोटाले में राजस्थान की अदालत से सज़ा पा चुके हैं मगर पद पर हैं,
एक मंत्री फर्जी D.Litt डिग्री धारी है।
पिछले 3 साल में बिहार के 27 बड़े पुल भ्रष्टाचार में बह गए।
4200 लोकसेवकों पर भ्रष्टाचार के मुकदमे बरसों से चल रहे हैं।बिहार के अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, स्कूलों में बिजली नहीं, युवाओं को रोजगार नहीं, किसानों को आमदनी नहीं, बेटियों को सुरक्षा नहीं।
अब पूरा बिहार चिल्ला रहा है — “घूसखोर, गद्दी छोड़!”

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

7 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

8 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

9 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

9 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

12 hours ago