Spread the love

Bihar Recruitment , पटना। पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से संचालित बीसी-ईबीसी कन्या +2 आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा। विभाग ने कुल 478 पदों पर नियुक्ति के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को अधियाचना भेज दी है। इन पदों पर बहाली टीआरई-4 (शिक्षक भर्ती परीक्षा-4) के माध्यम से की जाएगी।

विभाग की तरफ से भेजी गई अधियाचना के अनुसार उच्च माध्यमिक शिक्षक के 230 पद, माध्यमिक शिक्षक के 129 पद, प्रारंभिक शिक्षक (कक्षा 6 से 8) के 103 पद तथा प्रधानाध्यापक के 16 पद शामिल हैं। इस मामले में पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री श्रीमती रमा निषाद का कहना है कि ‘टीआरई-4 के तहत 478 शिक्षकों की नियुक्ति से आवासीय विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था और मजबूत होगी। विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यालय में पर्याप्त संख्या में योग्य शिक्षक उपलब्ध हो, ताकि छात्र-छात्राएं अपने सपनों को नई उड़ान दे सकें।