देश

Bihar News: बिहार की जीत प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश पर भरोसा, सम्राट चौधरी बोले – जंगलराज और माफियाराज कभी नहीं आने देंगे

पटना। बिहार में एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में जमकर जश्न मनाया गया। इस जीत की खुशी में मिठाइयां बांटी गईं और लोगों ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।
‎
‎इस खुशी के मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने इस जीत को लेकर बिहार के लोगों, मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
‎
‎उन्होंने बिहार विधानसभा 2025 में मिली एकतरफा और ऐतिहासिक जीत के लिए देवतुल्य बिहारवासियों का दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह प्रचंड विजय लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार की नारीशक्ति के आशीर्वाद, बढ़ती पेंशन से प्रसन्न बुजुर्गों के स्नेह, रोजगार के अपार अवसरों पर युवाओं के भरोसे और किसानों की उम्मीदों का परिणाम है।
‎
‎उन्होंने कहा कि जन-जन के इस विश्वास ने सुशासन और विकास की ताकत को एक बार फिर प्रमाणित किया है। भरोसा देते हुए उन्होंने कहा कि अब बिहार नई गति, नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा — और भी मजबूत, और भी सक्षम होगा।
‎
‎उन्होंने बिहार चुनाव में एनडीए को मिली जीत को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं था। बिहार के नौजवानों को नौकरी देने की बात कर रहे थे, लेकिन उनके पास कोई प्लान नहीं था। उन पर जनता का कोई विश्वास नहीं था।
‎
‎उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत से साफ है कि बिहार ने अहंकारी और भ्रष्टाचारी नेतृत्व को नकारा है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश एनडीए पर विश्वास पर मुहर है। उन्होंने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने परिवारवादी पार्टियों और भ्रष्टाचारी पार्टियों को पूरी तरह नकार दिया।
‎
‎उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए ने लोगों का दिल जीता है। एनडीए ने लोगों के लिए काम किया है। एनडीए के शासन में लोग, खासकर महिलाएं, सुरक्षित महसूस करती हैं।
‎
‎उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने इस जनादेश से साफ कर दिया कि अब वे जंगलराज और माफियाराज कभी नहीं आने देंगे। लोगों में बिहार को आगे बढ़ते देखने की चाह है, इसलिए उन्होंने बढ़-चढ़कर एनडीए को वोट दिया है.
‎
‎

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

56 minutes ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

1 hour ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

2 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

3 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

5 hours ago