बिहार

Bihar Election Result 2025: एनडीए की ऐतिहासिक जीत, बिहार ने फिर जताया नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा

पटना बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने ऐतिहासिक और रिकाॅर्डतोड जीत हासिल की है। बिहार की जागरूक और समझदार जनता ने विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता के एजेंडे पर अपनी मुहर लगाते हुए एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया है। यह जीत बिहार के हर वर्ग, हर समुदाय और हर क्षेत्र की एकजुटता का प्रतीक है, जिसने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर अटूट विश्वास जताया है।

एनडीए गठबंधन की इस प्रंचड जीत पर जद (यू) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री नीरज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 निहोरा प्रसाद यादव, प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम, प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविंद निषाद, प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार,प्रदेश प्रवक्ता श्री नवल शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती भारती मेहता, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ अनुप्रिया यादव, प्रदेश प्रवक्ता श्री मनीष यादव, प्रदेश प्रवक्ता श्री अभिषेक झा,प्रदेश प्रवक्ता श्री जितेंद्र कुमार, प्रदेश प्रवक्ता श्री अजित पटेल, साथ ही मीडिया पैनलिस्ट श्री किशोर कुणाल, श्री महेश दास, सुश्री पूजा पैट्रिक, श्री मधुरेंदु पांडेय और श्री अकबर अली ने बिहार के करोड़ों मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि यह जीत हर उस कार्यकर्ता, समर्थक और मतदाता की जीत है, जिन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन पर भरोसा जताया।

उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक विजय नहीं, बल्कि बिहार के विकास, प्रगति और समृद्धि के लिए जनता के संकल्प का परिणाम है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीते वर्षों में बिहार ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है, चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, रोजगार या सामाजिक न्याय का क्षेत्र हो। जनता ने इस चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास के मॉडल को न केवल स्वीकार किया, बल्कि इसे और सशक्त करने का जनादेश दिया है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

1 hour ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

1 hour ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

2 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

3 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

5 hours ago