बिहार

बिहार से दिल्ली-हरियाणा समेत 5 राज्यों के लिए चलेंगी 155 स्पेशल बसें, छठ पर घर लौटना होगा आसान

Spread the love

पटना। Bihar News 2026. छठ महापर्व और त्योहारों के दौरान बिहार लौटने वाले प्रवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बिहार सरकार ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 155 अंतर्राज्यीय त्योहारी बसों का परिचालन शुरू किया है। परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने गुरुवार, 5 नवंबर को फुलवारीशरीफ बस डिपो से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरकार की योजना जल्द ही बसों की संख्या बढ़ाकर 200 करने की है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की बसों में 1 नवंबर से अब तक 746 टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। इन टिकटों पर यात्रियों को करीब 6 लाख रुपये का अनुदान दिया गया है। सरकार का उद्देश्य त्योहारों के अवसर पर दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहार के लोगों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा उपलब्ध कराना है।

20 नवंबर तक चलेगी स्पेशल बस सेवा

परिवहन मंत्री के अनुसार, विशेष अंतर्राज्यीय बसों का परिचालन 5 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया, दरभंगा और भागलपुर प्रमंडलों से दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए संचालित होंगी।

कुल 155 बसों में 32 बसें बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की हैं, जबकि 123 बसों का परिचालन पीपीपी मॉडल के तहत किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए एसी, नॉन-एसी, सीटर और स्लीपर श्रेणी की बसें उपलब्ध कराई गई हैं। बसों में पानी और दही की व्यवस्था भी की गई है।

किस राज्य के लिए कितनी बसें चलेंगी?

त्योहारी बसों का राज्यवार विवरण इस प्रकार है:

– दिल्ली – 77 बसें
– हरियाणा – 60 बसें
– झारखंड – 12 बसें
– उत्तर प्रदेश – 3 बसें
– पश्चिम बंगाल – 3 बसें

इस तरह कुल 155 अंतर्राज्यीय बसों का परिचालन किया जा रहा है।

बिहार के इन शहरों से मिलेगी बस सुविधा

दिल्ली के लिए अररिया, भागलपुर, दरभंगा, गया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, शेखपुरा, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल, मोतिहारी और लखीसराय से बसें संचालित होंगी।

हरियाणा के लिए पटना, गया, भागलपुर, दरभंगा, अररिया और पूर्णिया सहित कई शहरों से गुरुग्राम, अंबाला और पानीपत के लिए बसें चलेंगी।

झारखंड के लिए आरा, पटना, पूर्णिया, नवादा, गया और मुजफ्फरपुर से रांची, धनबाद, गुमला और हजारीबाग के लिए बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

वहीं उत्तर प्रदेश के लिए गाजियाबाद, अयोध्या और वाराणसी जैसे शहरों के लिए बसें चलाई जाएंगी। पश्चिम बंगाल के लिए कोलकाता और सिलीगुड़ी सहित विभिन्न मार्गों पर बसों का परिचालन होगा।

प्रकाश पर्व पर भी मिलेगी अंतर्राज्यीय बसों की सुविधा

परिवहन विभाग के सचिव राज कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान लोगों को अपने घर और परिवार तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी प्रकाश पर्व के दौरान भी बड़ी संख्या में अंतर्राज्यीय बसों का परिचालन किया जाएगा। इन बसों के माध्यम से विभिन्न राज्यों से बिहार आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

कहां से करें बस टिकट की बुकिंग?

यात्री बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बसों की टिकट बुक कर सकते हैं।

टिकट बुकिंग वेबसाइट: https://bsrtc.bihar.gov.in/

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

1 hour ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

1 hour ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

3 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

4 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

4 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

5 hours ago