छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जानबूझकर धान खरीदी को धीमा करने का आरोप

Spread the love

Chhattisgarh News, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जानबूझकर धान खरीदी प्रक्रिया को धीमा करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि 15 नवंबर से धान की खरीदी प्रदेश में शुरू हुई है, अब दिसंबर का महीना भी बीत रहा है, आगे लगभग एक माह ही खरीदी का समय शेष रह गया हैं, लेकिन अभी तक तय लक्ष्य से केवल 20 प्रतिशत किसान ही अपना धान बेच पाए हैं। यह सरकार उपार्जन की गति बढ़ाने के बजाय और धीमा कर रही है। राइस मिलरों को आरओ नहीं काटा जा रहा है, 90 प्रतिशत संग्रहण केंद्रों में परिवहन के अभाव में सोसायटियों में धान जाम हो गए हैं, जिससे तौलाई प्रभावित हो रही हैं। एनआईसी के माध्यम से उपार्जन केंद्रों में दैनिक लिमिट में कटौती कर दी गई है, जिससे किसान चिंतित हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार की दुर्भावना के कारण ही छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार धान खरीदी व्यवस्था इतनी बदहाल है। बस्तर के किसान, संग्रहण केंद्रों में व्याप्त अव्यवस्था और अनियमिताओं के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर रहे हैं, महासमुंद के किसान टोकन नहीं कटने से व्यथित होकर अपना गला रेतने मजबूर हैं, बिंद्रानवागढ़ के किसानों को बारदाना नहीं मिल रहा है, ऑनलाईन टोकन ऐप 2 मिनट के भीतर बंद हो जा रहा है और ऑफलाईन टोकन की कालाबाजारी भाजपाई कर रहे है। अधिक तौलाई करके किसानों के धान में कांटा मारने का खेल तो पूरे प्रदेश में निर्बाध चल रहा है। स्थिति यह है कि हर धान उपार्जन केंद्र में 500 से 1000 कट्टा अतिरिक्त धान मौजूद है जो अधिक तौलाई करके इकट्ठा किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि एग्रीस्टेक पोर्टल और गिरदावली में जानबूझकर गड़बड़ियों की गई है ताकि किसानों का पूरा धान नहीं खरीदना पड़े। वनभूमि पट्टा धारक 90 प्रतिशत किसानों का एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन ही नहीं किया गया है और इसकी वजह से वे अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं। राज्य सरकार के एकीकृत किसान पोर्टल और केंद्र सरकार के एग्री स्टेक पोर्टल में भिन्नता है जिसका नुकसान भी किसानों को ही भोगना पड़ रहा है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

8 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

9 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

11 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

11 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

11 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

12 hours ago