बिहार

बिहार में नवंबर के अंत तक शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा, पटना समेत चार शहरों में मिलेगी सुविधा

Spread the love

Bihar News. पटना। बिहार में यात्रियों को जल्द ही टैक्सी और ऑटो बुकिंग के लिए एक नया विकल्प मिलने जा रहा है। राज्य में नवंबर महीने के अंत तक भारत टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी है। इस एप आधारित टैक्सी सेवा के शुरू होने से यात्रियों को सुविधाजनक बुकिंग विकल्प मिलेगा, वहीं स्थानीय टैक्सी और ऑटो चालकों को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

भारत टैक्सी एप को एक्टिवेट कर दिया गया है और इसकी टेस्टिंग भी पूरी हो चुकी है। सेवा के शुभारंभ की तैयारियों को लेकर सोमवार को विश्वेश्वरैया भवन में परिवहन सचिव राज कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तावित लॉन्च, वाहन एवं चालक पंजीकरण, परमिट संबंधी नियमों, आईटी प्लेटफॉर्म और प्रचार-प्रसार की तैयारियों की समीक्षा की गई।

पहले चरण में चार शहरों में शुरू होगी सेवा

राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन ने बताया कि पहले चरण में पटना, गया, वैशाली और मुजफ्फरपुर में भारत टैक्सी सेवा शुरू करने की योजना है। इसके लिए ऑटो एवं कैब एसोसिएशन के सहयोग से अधिक से अधिक चालकों को प्लेटफॉर्म से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।

अब तक 2,005 चालक जुड़े

भारत टैक्सी के सीईओ कर्नल हिमांशु ने बताया कि बिहार में अब तक लगभग 2,005 टैक्सी चालक भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि भारत टैक्सी सहकारी मॉडल पर आधारित सेवा है। इसमें चालक केवल ड्राइवर नहीं, बल्कि सहकारी समिति के सदस्य और हिस्सेदार भी बन सकते हैं। उन्हें प्रबंधन बोर्ड में प्रतिनिधित्व का अवसर भी मिलेगा।

राइड कमीशन कटौती से चालकों को मिलेगी राहत

भारत टैक्सी सेवा का उद्देश्य यात्रियों और चालकों दोनों को बेहतर परिवहन विकल्प उपलब्ध कराना है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से चालकों को प्रति राइड कमीशन कटौती से राहत मिलने की बात कही गई है। वहीं यात्रियों को एप पर किराये और वाहन की उपलब्धता की जानकारी मिल सकेगी।

इस सेवा से स्थानीय ऑटो और कैब चालकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही महिला यात्रियों सहित सभी यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

5 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

6 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

8 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

8 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

8 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

9 hours ago