छत्तीसगढ़

किसान बनकर पहुंचे कृषि अधिकारी – 750 रुपये की खाद 1800 रुपये में बेचने वाले व्यापारी पर कार्रवाई, 74 बोरी खाद जब्त

CG News, रायपुर। किसानों को किफायती और उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए रायगढ़ जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा जिलेभर में खाद वितरण व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में लैलूंगा विकासखंड में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग ने खाद की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया।

उप संचालक कृषि स्वयं किसान बनकर एक खाद दुकान पर पहुंचे और खाद खरीदने का प्रयास किया। जांच के दौरान पता चला कि सिंगल सुपर फॉस्फेट (एसएसपी) खाद, जिसकी वास्तविक कीमत लगभग 750 रुपये प्रति बोरी है, उसे किसानों को 1800 रुपये प्रति बोरी में बेचा जा रहा था। इस तरह किसानों से प्रति बोरी एक हजार रुपये से अधिक की अतिरिक्त राशि वसूली जा रही थी।

गोदाम सील, खाद बिक्री पर 10 दिन का प्रतिबंध

शिकायत सही पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लैलूंगा स्थित मां दुर्गा ट्रेडर्स के गोदाम को सील कर दिया। मौके से 74 बोरी खाद जब्त की गई। साथ ही दुकान में खाद विक्रय पर 10 दिनों का प्रतिबंध लगाया गया है। संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा गया है।

किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खरीफ सीजन में किसानों को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी, जमाखोरी और अधिक मूल्य वसूली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिलेभर में खाद वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और उनकी मजबूरी का कोई अनुचित लाभ न उठा सके।

आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के विभिन्न विकासखंडों में खाद, बीज और अन्य कृषि आदानों के भंडारण एवं विक्रय की नियमित जांच की जाएगी। निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने या कृत्रिम अभाव पैदा करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में उर्वरक निरीक्षक श्री पवन उरांव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री फुलेश्वर पैकरा सहित कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

किसानों से सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि यदि कहीं खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी या अधिक मूल्य वसूली की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या कृषि विभाग को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ समय पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Neha Bora News: एक अकेली नेहा बोरा ने केंद्र सरकार को हिला कर रख दिया? सड़कों से संसद तक गूंज रही छात्र नेता की आवाज

नई दिल्ली/रायपुर। देश की राजनीति में इन दिनों छात्र नेता नेहा बोरा का नाम काफी…

1 hour ago

Jyoti Singh News: बलिया कोर्ट पहुंचीं ज्योति सिंह, बोलीं- पैसा का पावर दिखा रहे हैं पवन सिंह, पति-पत्नी विवाद में फिर बढ़ी हलचल

पटना। Pawan Singh. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति…

2 hours ago

Maithili Thakur News: मैथिली ठाकुर और उनके पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, विधायक ने दी सफाई

पटना। बिहार की मशहूर लोकगायिका और अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर एक…

2 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रीय पुरस्कार लेकर रायपुर लौटे अरुण साव, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा का जोरदार स्वागत

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़…

5 hours ago

कृषक उन्नति योजना 2026-27: छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, 21 क्विंटल धान बेचने की शर्त नहीं

रायपुर। kisan. छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…

5 hours ago

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: छत्तीसगढ़ के 6,691 गांवों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 733 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर । देश के जनजातीय बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक…

5 hours ago