St. Paul School, रायपुर। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा जिले में अवैध अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के खिलाफ निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर आज सेंट पॉल स्कूल परिसर में बिना अनुमति के हो रहे निर्माण पर कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही जिले के राजस्व विभाग, नगर निगम रायपुर एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

गौरतलब है कि नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 द्वारा सेंट पॉल स्कूल परिसर में अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर नगर निगम रायपुर द्वारा दिनांक 21 फरवरी 2026 को निर्माणकर्ता को प्रथम नोटिस दिया गया, तत्पश्चात् 24 मार्च 2026 को द्वितीय नोटिस जारी किया गया एवं पुनः 2 अप्रैल 2026 को तृतीय नोटिस दिया गया जिसमें निर्माण कार्य बंद करने एवं अतिरिक्त निर्माण को हटाने हेतु आदेशित किया गया। 3 नोटिस जारी करने के बाद भी निर्माणकर्ता द्वारा निर्माण कार्य बंद नहीं करने एवं प्रस्तुत जवाब समाधानकारक नहीं होने पर उन्हें निर्माण कार्य बंद कर अतिरिक्त निर्माण हटाने हेतु 06 मई 2026 एवं 01 जून 2026 कोे दो स्मरण पत्र जारी किया गया। जिसके बाद निर्माण कार्य नहीं रोके जाने पर आज यह कार्यवाही की गई।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।