Spread the love

नई दिल्ली : अब आप अपने कन्फर्म रेल टिकट में यात्रा तारीख बदलवा सकेंगे और इसके लिए आपको कोई कैंसिलेशन फीस या एक्स्ट्रा चार्ज भी नहीं देना पड़ेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी 7 अक्टूबर को  दी। उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 से यात्री कन्फर्म टिकट को आगे की डेट में चेंज करा सकेंगे।हालांकि इस प्रक्रिया में तारीख बदलने पर कन्फर्म टिकट की गारंटी नहीं होगी। सीट उपलब्धता के आधार पर ही मिलेगी।

टिकट की तारीख बदलवाने का नया सिस्टम इस उदाहरण से समझें…

यदि आपके पास 15  अक्टूबर को दिल्ली से पटना जाने की कन्फर्म टिकट है और किसी वजह से प्लान चेंज होकर 5 दिन आगे बढ़ गया, तो 23 अक्टूबर  के लिए आपको नया टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आप अपने 23 अक्टूबर के कन्फर्म रेल टिकट की यात्रा की तारीख ऑनलाइन बदल सकेंगे और उसी टिकट से 23 अक्टूबर को पटना की यात्रा कर सकेंगे। खास बात ये है कि इस प्रोसेस के लिए आपका पैसा भी नहीं कटेगा।