Spread the love

नई दिल्ली/ छत्तीसगढ़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाने का निर्णय किया है। यह फैसला आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित बोर्ड के अन्य सदस्य इस बैठक में शामिल हुए।चुनाव अगले महीने की 9 तारीख को होगा।

बता दे की जगदीप धनखड़ के उप-राष्‍ट्रपति पद से इस्तीफा देने के कारण यह चुनाव कराना पड़ रहा है।