छत्तीसगढ़, रायपुर : मीडिया में जनपद पंचायत पिथौरा के ग्राम पंचायत सलडीह के हितग्राही श्री हरेकृष्ण साहू पिता जगदीश साहू का वृद्धा पेंशन दो साल से नहीं मिलने के संबंध में समाचार प्रकाशित  किया गया था, जो भ्रामक एवं तथ्यहीन है।

उक्त संबंध में संबंधित अधिकारियों द्वारा वास्तविक जानकारी प्राप्त किया गया। जिसके अनुसार संबंधित पेंशन हितग्राही का पेंशन राशि एन.एस.ए.पी. पोर्टल में वर्ष 2019 से ऑनलाइन एन्ट्री किया गया है। वर्तमान में विगत 13 माह अप्रैल 2024 से मई 2025 तक पोस्ट ऑफिस के बैंक खाता में आधार बेस पेमेंट डीबीटी के माध्यम से अंतरण हो चुका है। इस संदर्भ में संबंधित हितग्राही को जानकारी दे दी गई है। पूर्व में संबंधित पेंशन हितग्राही का पेंशन राशि आधार बेस जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का खाता में डीबीटी के माध्यम से प्रतिमाह भुगतान किया जा रहा था।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।