शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बकावंड में व्यवसाय कोपा में 48 सीट, मैकेनिक डीजल में 48 सीट, प्लम्बर में 48 सीट, फिटर में 20 सीट एवं विद्युतकार में 20 सीटों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून रात्रि 11.59 बजे तक विभागीय वेबसाईट cgiti.admission.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस संस्थान में उपलब्ध सीटों की जानकारी विभागीय वेबसाइट में प्रदर्शित की गई है। अधिक जानकारी हेतु +91-626869-92047, +91-70893-05591, +91-97704-26314 या शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बकावण्ड पर संपर्क किया जा सकता है।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।