मध्यप्रदेश भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बुरहानपुर जिले के विभिन्न गांवों में आंधी-तूफान और तेज बारिश के कारण केले की फसल की क्षति को लेकर किसान बंधु चिंतित न हों, राज्य सरकार किसानों के साथ है। इस संबंध में संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को तुरंत प्रभावित गांवों में केले की फसल का सर्वे कर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मध्यप्रदेश में केला उत्पादन की दृष्टि से बुरहानपुर महत्वपूर्ण जिला है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर किसान बंधुओं को क्षति पूर्ति स्वरूप सहायता राशि दी जाएगी। प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान में राज्य सरकार सदैव अन्नदाताओं के साथ है।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।