मध्यप्रदेश, भोपाल : देश व प्रदेश की बेटियाँ एवं महिलायें हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व क़ायम कर रही है। वीरभूमि के नाम से प्रसिद्ध मुरैना में सेना के क्षेत्र में अब तक बेटों का ही नाम सामने आ रहा था, लेकिन अब यहां की बेटियां भी सैन्य क्षेत्र में अपना योगदान दे रहीं हैं। हाल ही में अम्बाह के चांद का पुरा गांव की बेटी हिमानी ने सेना के पूना मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग में स्नातक पाठ्यक्रम सफलता पूर्वक उत्तीर्ण कर सेना में कमीशन्ड नर्सिंग आफीसर लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया है। लेफ्टिनेंट बनकर हिमानी ने न केवल अपने परिवार को बल्कि प्रदेश एवं चम्बल अंचल को भी गौरवान्वित किया है।

हिमानी चांद का पुरा गांव के रिटायर्ड सूबेदार माधौ सिंह तोमर एवं श्रीमती सुमन तोमर की पुत्री, नायक विकास तोमर की बहन है। हिमानी को यह उपलब्धि पूना के कैप्टन देवाशीष कीर्ति चक्र परेड ग्राउंड में आयोजित कमीशनिंग सेरेमनी परेड मैदान में हासिल हुई है। हिमानी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा शांति निकेतन अंबाह से एवं 12 वी जवाहर नवोदय विद्यालय जौरा से प्राप्त की उसके कोटा एवं ग्वालियर से आगे की परीक्षायों की तैयारी की। महिलाओं के हर क्षेत्र में सशक्त बनने से एक मजबूत राष्ट्र एवं समाज का निर्माण हो रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश एवं मुरैना की महिलाएँ अपना योगदान बखूबी दे रही है।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।