रायपुर। cg patwari hadtal News. छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पटवारियों ने अपना हड़ताल खत्म कर दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलने के बाद पटवारियों ने यह बड़ा फैसला लिया है।
दरअसल, प्रदेशभर के पटवारी अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। इस आंदोलन के कारण प्रदेश में राजस्व विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम प्रभावित हो रहे थे।
जमीन से जुड़े कामों पर पड़ा था असर
पटवारियों की हड़ताल के चलते नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, फसल सर्वेक्षण और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार जैसे कार्य प्रभावित हुए। इसके अलावा आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरूरी जांच प्रक्रिया में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सरकार और पटवारी संघ के बीच बढ़ा था टकराव
हड़ताल के दौरान राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए कई पटवारियों को नोटिस जारी किए थे। वहीं, 140 से अधिक पटवारियों को निलंबित करने और हजारों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे
किसानों और आम जनता को मिल सकती है राहत
अब हड़ताल समाप्त होने से लंबे समय से लंबित राजस्व संबंधी कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। इससे किसानों को फसल सत्यापन और जमीन से जुड़े कार्यों में राहत मिल सकती है।
. 
