नई दिल्ली/ रायपुर। Yuzvendra Chahal News. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल अब क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ राजनीति में भी नई पारी की शुरुआत कर दी है। चहल भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य (स्पेशल इनवाइटी) बनाया है।

भाजपा की ओर से 21 नवंबर को ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस नियुक्ति के साथ ही युजवेंद्र चहल का नाम पार्टी की नई टीम में शामिल हो गया है।

OBC मोर्चा में मिली अहम जिम्मेदारी

युजवेंद्र चहल को भाजपा के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इससे पहले चहल ने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य से मुलाकात की थी। इसके बाद पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति सूची में उनका नाम शामिल किया गया।

युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट के जाने-माने लेग स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में खास पहचान बनाई है। टी-20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

अब भाजपा की राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा कार्यकारिणी में जगह मिलने के बाद चहल की राजनीतिक पारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्रिकेट के मैदान पर अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को चौंकाने वाले चहल अब राजनीति में किस तरह की भूमिका निभाते हैं, इस पर सबकी नजर रहेगी।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।