रायपुर: सरगुजा जिले के विकासखण्ड लखनपुर का मात्र 189 की आबादी वाला सुदूर बनखेता गांव, जो पहले पेयजल की समस्या से जूझ रहा था। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं की वजह से इस समस्या से मुक्त हो गया है। गांव के लोग अब बेहद खुश हैं कि गांव के हर घर में अब नल लग गया है। गौरतलब है कि जल जीवन मिशन के तहत गांव के 36 परिवारों के घरों में नल से जल कनेक्शन दिया गया है। जल जीवन मिशन के तहत गांव में 10 हजार लीटर क्षमता वाले स्टील स्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है, जो सभी ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल प्रदान कर रहा है। कार्य पूर्ण होने पर ग्राम बनखेता के लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति की खुशी में हर घर जल उत्सव भी गांव में पूर्व में मनाया गया था। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम बनखेता को “हर घर जल ग्राम घोषित“ किया गया है।
दिनचर्या में आया बदलाव, अब हैंडपंप पर निर्भरता भी हुई खत्म
ग्रामीणों ने बताया कि हमारे घरों में नल लगने के बाद हम ग्रामवासियों की दिनचर्या में बदलाव आया है। पहले हमें पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। महिलाओं का आधा समय तो पानी की व्यवस्था में निकल जाता था। गांव में जो हैण्डपंप है, उसमें बरसात में गंदा पानी निकलने की समस्या भी बनी रहती थी। जिससे बीमारी का खतरा रहता था। ऐसे में चलकर 4 किलोमीटर दूर दूसरे गांव जाने के बाद पानी मिल पाता था। दैनिक कार्यों में भी बहुत समस्या होती थी। गर्मी के दिनों में भू जल स्तर में गिरावट की समस्या के कारण हैण्डपंप के जल का स्तर नीचे चले जाने से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता था। लेकिन अब जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन लग जाने से हमारी सारी समस्याएं खत्म हो गई हैं। ग्राम की 5 महिलाओं द्वार गठित जल वहिनियों का समूह समय- समय पर पानी की शुद्धता की जांच करते हैं। जिससे शुद्ध पेयजल ग्राम वासियों तक पहुंच पाता है।
ग्रामीण जयंती देवी बताती हैं कि नल कनेक्शन मिलने से पहले हमें पेयजल के लिए हैण्डपंप पर निर्भर रहना पड़ता था और अपनी बारी के इंतजार में बहुत समय व्यतित हो जाता था। जिससे अपने घरेलू कार्य एवं कृषि कार्य करने में पिछड़ जाते थे और कई महत्वपूर्ण कार्य समय के कमी के कारण नहीं हो पाता था। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत अब घर पर ही टेप नल लगाए जाने से पानी भरने हेतु हैण्डपंप पर निर्भर नहीं होना पड़ता, अब सारा काम सही समय पर हो जाता है। जिससे महिलाओं को काफी राहत मिली है और दूसरे कार्यों में भी समय दे पा रहें हैं।
पानी लाने की जुगत में बच्चों को समय ही नहीं दे पाते थे, पर अब आसानी से मिल रहा पानी
ग्रामीण तीजो सिंह- पहले हमें पानी भरने पैदल चलकर दूसरे गांव तक जाना पड़ता था। कोई भी मौसम हो बरसात, सर्दी, गर्मी सभी का सामना करते हुए पानी लेने जाना बहुत मुश्किल होता था। हम बच्चों को भी समय नहीं दे पा रहे थे, परंतु अब जल जीवन मिशन योजना से घर पर ही शुद्ध पेयजल प्राप्त हो रहा है जिससे मैं बहुत खुश हूं।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Neha Bora News: एक अकेली नेहा बोरा ने केंद्र सरकार को हिला कर रख दिया? सड़कों से संसद तक गूंज रही छात्र नेता की आवाज

नई दिल्ली/रायपुर। देश की राजनीति में इन दिनों छात्र नेता नेहा बोरा का नाम काफी…

2 hours ago

Jyoti Singh News: बलिया कोर्ट पहुंचीं ज्योति सिंह, बोलीं- पैसा का पावर दिखा रहे हैं पवन सिंह, पति-पत्नी विवाद में फिर बढ़ी हलचल

पटना। Pawan Singh. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति…

3 hours ago

Maithili Thakur News: मैथिली ठाकुर और उनके पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, विधायक ने दी सफाई

पटना। बिहार की मशहूर लोकगायिका और अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर एक…

3 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रीय पुरस्कार लेकर रायपुर लौटे अरुण साव, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा का जोरदार स्वागत

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़…

6 hours ago

कृषक उन्नति योजना 2026-27: छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, 21 क्विंटल धान बेचने की शर्त नहीं

रायपुर। kisan. छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…

6 hours ago

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: छत्तीसगढ़ के 6,691 गांवों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 733 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर । देश के जनजातीय बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक…

6 hours ago