रायपुर। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के पक्ष में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव रायपुर दक्षिण विधानसभा में मेगा रोड शो करेंगे।
रोड शो का शुभारंभ सोमवार 11 नवंबर के दोपहर 2 बजे जयस्तंभ चौक में शहीद वीर नारायण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ होगा। रोड शो मालवीय रोड सदर बाजार कंकाली पर पुरानी बस्ती सुंदर नगर रिंग रोड दंतेश्वरी मंदिर पुरानी बस्ती पंकज गार्डन लाखे नगर चौक पुरानी बस्ती में मैन रोड बुढ़ापारा टिकरापारा हरदेव लाला मंदिर पुलिस लाइन के पीछे कालीबाड़ी PWD चौक होते हुए नेताजी चौक में समाप्त होगी।
विभिन्न व्यापारिक संगठन सामाजिक संगठन के करेंगे स्वागत
रेली के आगे सैकड़ो की संख्या में मोटरसाइकिल सवार महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रोड शो की अगुवाई करेंगे। रोड शो के दौरान 50 से अधिक स्थानों में विभिन्न व्यापारिक संगठन सामाजिक संगठन के लोग स्वागत करेंगे।
रोड शो कर नेतागण मोदी जी के 10 वर्ष के कार्य बीजेपी के पूर्व वर्तमान 11 महीना के कार्यकाल के आधार पर जनता से सुनील सोनी को प्रचंड बहुमत जीतने की अपील करेंगे।
इस स्थान से गुजरेगी रोड शो
नई दिल्ली/रायपुर। देश की राजनीति में इन दिनों छात्र नेता नेहा बोरा का नाम काफी…
पटना। Pawan Singh. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति…
पटना। बिहार की मशहूर लोकगायिका और अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर एक…
रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़…
रायपुर। kisan. छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…
रायपुर । देश के जनजातीय बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक…