छत्तीसगढ़

सकरी की सड़क अब नहीं रही संकरी : लगभग 16 करोड़ रूपए की लागत से बनी सड़क का सीएम साय ने किया लोकार्पण

रायपुर : बिलासपुर जिले के सकरी में संकरी सड़क को लेकर परेशान आम नागरिकों को अब राहत मिल गई है। उन्नयन के पश्चात चौड़ी हुई उस्लापुर-सकरी रोड़ में आवागमन आसान होने के साथ राहगीरों को ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति मिलेगी।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर के उस्लापुर रेल्वे ओव्हरब्रिज से लेकर सकरी बाईपास चौक तक 15वें वित्त आयोग और डीएमएफ फंड से लगभग 16 करोड़ की लागत से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया।

उस्लापुर रेल्वे ओव्हरब्रिज से लेकर सकरी बाईपास चौक तक नगर निगम द्वारा सवा चार किमी सड़क का उन्नयन और चौड़ीकरण किया गया है। सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन होने से राहगीरों को काफी राहत मिली है। उन्नयन और चौड़ीकरण के तहत मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई गई है, डिवाइडर बनाया गया है, स्ट्रीट लाइट और दोनों तरफ नाली निर्माण भी किया गया है। यह मार्ग शहर का प्रवेश द्वार है जिसकी काफी दिनों से चौड़ीकरण की जरूरत महसूस की जा रही थी

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर शहर अब महानगर के रूप में विकसित हो रहा है। शहर के चारों तरफ कॉलोनियां विकसित हो रही हैं। इसके अलावा व्यापारिक गतिविधियां भी तेजी के साथ बढ़ने लगी है। चौड़ीकरण के पूर्व सड़क संकरी थी, जिसके कारण आए दिन ट्रैफिक जाम और हादसे होते रहते थे। इसके अलावा इस सड़क पर ट्रैफिक का अत्याधिक दबाव रहता था। प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन इस मार्ग से गुजरती है। इस मार्ग के उन्नयन और चौड़ीकरण होने से राहगीरों खासकर तखतपुर, मुंगेली, कवर्धा, लोरमी, पेंड्रा और पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से आने वाले यात्रियों तथा बिलासपुर नगर निगम में नए जुड़े चार वार्डों के निवासियों को काफी राहत मिलेगी, साथ ही यातायात सुगम होगा।

मिनोचा कॉलोनी से उस्लापुर क्रॉसिंग सड़क का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर शहर के मिनोचा कॉलोनी से उस्लापुर क्रॉसिंग तक सड़क निर्माण का लोकार्पण किया। इस सड़क का 5 करोड़ 91 लाख की लागत से उन्नयन किया गया है। इसमें  प्रमुख रूप से महावीर नगर चौक से उस्लापुर ओव्हर ब्रिज तक 800 मीटर सड़क, डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट शामिल है। शहर के विभिन्न सड़कों का डामरीकरण, साइनेज, रोड मार्किंग के कार्य शामिल हैं। सड़क उन्नयन से राहगीरों को काफी राहत मिलेगी और ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल मिलेगी ।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद श्री तोखन साहू, विधायक तखतपुर श्री धर्मजीत सिंह, बिलासपुर श्री अमर अग्रवाल, बिल्हा श्री धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Neha Bora News: एक अकेली नेहा बोरा ने केंद्र सरकार को हिला कर रख दिया? सड़कों से संसद तक गूंज रही छात्र नेता की आवाज

नई दिल्ली/रायपुर। देश की राजनीति में इन दिनों छात्र नेता नेहा बोरा का नाम काफी…

4 hours ago

Jyoti Singh News: बलिया कोर्ट पहुंचीं ज्योति सिंह, बोलीं- पैसा का पावर दिखा रहे हैं पवन सिंह, पति-पत्नी विवाद में फिर बढ़ी हलचल

पटना। Pawan Singh. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति…

5 hours ago

Maithili Thakur News: मैथिली ठाकुर और उनके पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, विधायक ने दी सफाई

पटना। बिहार की मशहूर लोकगायिका और अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर एक…

5 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रीय पुरस्कार लेकर रायपुर लौटे अरुण साव, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा का जोरदार स्वागत

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़…

8 hours ago

कृषक उन्नति योजना 2026-27: छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, 21 क्विंटल धान बेचने की शर्त नहीं

रायपुर। kisan. छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…

8 hours ago

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: छत्तीसगढ़ के 6,691 गांवों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 733 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर । देश के जनजातीय बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक…

8 hours ago