छत्तीसगढ़

रायपुर में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस पर केंद्रीय जेल में योग एवं ध्यान शिविर आयोजित

रायपुर: राजधानी रायपुर के केंद्रीय जेल में आज प्रथम अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस के अवसर पर कैदियों के लिए विशेष ध्यान और योग शिविर आयोजित की गई। इस ध्यान और योग शिविर का संचालन पूर्व सदस्य एवं आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक  अजय सिंह द्वारा किया गया। इस शिविर में कैदियों को ध्यान, प्राणायाम और योग के विभिन्न तरीकों का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम में प्रशिक्षक अजय सिंह ने कैदियों को ध्यान के महत्व और इसके लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने 21 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस घोषित किया है ताकि हर व्यक्ति मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्राप्त कर सके। श्री सिंह ने ध्यान को मन की शांति और भावनात्मक स्थिरता का एक प्रभावी माध्यम बताया। ध्यान एक अभ्यास है, ध्यान व्यक्ति के मन को प्रशिक्षित करने एवं मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक शांति और शारीरिक विश्राम प्राप्त करने की एक विधि है। ध्यान तनाव को कम करने के साथ-साथ भावनात्मक संतुलन में सुधार, चिन्ता और अवसाद को कम कर नींद की गुणवत्ता बढ़ाता है। उन्होंने बताया कि भारत की प्राचीन और सनातन विद्या को मान्यता देने के इस अवसर पर स्वयं पूज्य गुरूदेव श्री श्री रविशंकर संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में मुख्य वक्ता के रूप शामिल होंगे, जिसमें 180 देश के लोग भी ऑनलाईन जुड़ेंगे। इसी कड़ी में आज केन्द्रीय जेल में भी यह आयोजन किया गया।

जेल अधीक्षक अमित सांडिल्य ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ध्यान को दैनिक जीवन में अपनाने से तनाव कम होगा और मानसिक शांति प्राप्त होगी। उन्होंने इस पहल को कैदियों के सुधार और उनके समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। यह आयोजन न केवल कैदियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक प्रयास है, बल्कि उनके आत्मिक और आध्यात्मिक विकास को भी प्रोत्साहित करता है। यह शिविर संयुक्त राष्ट्र के मुख्य उद्देश्यों में से एक, ‘मनुष्यों के समग्र स्वास्थ्य और कल्याण‘ को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योग एवं ध्यान शिविर में 200 से अधिक कैदियों और जेल के अधिकारियों ने भाग लिया।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Neha Bora News: एक अकेली नेहा बोरा ने केंद्र सरकार को हिला कर रख दिया? सड़कों से संसद तक गूंज रही छात्र नेता की आवाज

नई दिल्ली/रायपुर। देश की राजनीति में इन दिनों छात्र नेता नेहा बोरा का नाम काफी…

3 hours ago

Jyoti Singh News: बलिया कोर्ट पहुंचीं ज्योति सिंह, बोलीं- पैसा का पावर दिखा रहे हैं पवन सिंह, पति-पत्नी विवाद में फिर बढ़ी हलचल

पटना। Pawan Singh. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति…

4 hours ago

Maithili Thakur News: मैथिली ठाकुर और उनके पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, विधायक ने दी सफाई

पटना। बिहार की मशहूर लोकगायिका और अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर एक…

4 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रीय पुरस्कार लेकर रायपुर लौटे अरुण साव, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा का जोरदार स्वागत

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़…

6 hours ago

कृषक उन्नति योजना 2026-27: छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, 21 क्विंटल धान बेचने की शर्त नहीं

रायपुर। kisan. छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…

7 hours ago

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: छत्तीसगढ़ के 6,691 गांवों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 733 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर । देश के जनजातीय बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक…

7 hours ago