छत्तीसगढ़

मुर्गी पालन और बटेर पालन से महिला गढ़ रही है भविष्य के सपने

 मोहला : नारी शक्ति वह ताकत है, जो अगर कोई संकल्प ले और उसे पूरा करने की बीड़ा उठा लें, तो कामयाबी की राह खुद ब खुद चलकर आती है।  महिलाएं अपने हुनर, ताकत और संगठन के दम पर कामयाबी की राह पर निकल पड़ी है।  जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत मोहला की महिलाए संगठन बनाकर बटेर पालन और मुर्गी पालन का व्यवसाय कर रही है। मां बमलेश्वरी गंगा समूह के नाम से ये  महिलाएं मुर्गी और बटेर पालन का व्यवसाय कर रही है। ये महिलाएं बिहान समूह से लखपति दीदी बनने के कगार पर अग्रसर है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती फूलवती तारम ने बताया कि उनके साथ समूह में पांच महिलाएं काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले वे अपने घरों तक सीमित थीं। उन्होंने बताया कि वे समूह बनाकर उन्होंने मुर्गी और बटेर पालन का व्यवसाय कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इससे उन्हें सालाना 2 से 3 लाख  रूपये लाभ अर्जित हो रहा है उन्होंने बताया कि समूह के प्रत्येक महिलाओं को प्रति साल 40 से 50 हजार रुपये का आर्थिक आमदनी हो रहा है। उन्होंने बताया कि पहले वे अपने घरेलू खर्च के लिए दूसरे पर निर्भर रहती थी। ऐसे में उन्होंने बटेर और मुर्गी पालन  व्यवसाय करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया की शुरुआत में उन्हें इस व्यवसाय का कोई अनुभव नहीं था।उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत से संपर्क कर उन्होंने एनआरएलएम योजना से प्रशिक्षण लिया। अब वह काफी अच्छे ढंग से मुर्गी व बटेर पालन का व्यवसाय कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मुर्गी और बटेर पालन के व्यवसाय से उनके घर की आर्थिक आमदनी के स्तर में सुधार हुआ है। अब समूह की सभी महिलाएं काफी खुश हैं।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Neha Bora News: एक अकेली नेहा बोरा ने केंद्र सरकार को हिला कर रख दिया? सड़कों से संसद तक गूंज रही छात्र नेता की आवाज

नई दिल्ली/रायपुर। देश की राजनीति में इन दिनों छात्र नेता नेहा बोरा का नाम काफी…

5 hours ago

Jyoti Singh News: बलिया कोर्ट पहुंचीं ज्योति सिंह, बोलीं- पैसा का पावर दिखा रहे हैं पवन सिंह, पति-पत्नी विवाद में फिर बढ़ी हलचल

पटना। Pawan Singh. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति…

5 hours ago

Maithili Thakur News: मैथिली ठाकुर और उनके पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, विधायक ने दी सफाई

पटना। बिहार की मशहूर लोकगायिका और अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर एक…

6 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रीय पुरस्कार लेकर रायपुर लौटे अरुण साव, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा का जोरदार स्वागत

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़…

8 hours ago

कृषक उन्नति योजना 2026-27: छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, 21 क्विंटल धान बेचने की शर्त नहीं

रायपुर। kisan. छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…

8 hours ago

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: छत्तीसगढ़ के 6,691 गांवों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 733 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर । देश के जनजातीय बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक…

8 hours ago