देश

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन; अंतिम संस्कार सिख रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ

भारत के  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज शनिवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके परिवार, दोस्तों, सहयोगियों और कई सरकारी अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डॉ. सिंह के पार्थिव शरीर के पास पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी इस मौके पर मौजूद रहे।

डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार सिख रीति-रिवाजों के अनुसार वीआईपी घाट पर चंदन की लकड़ियों के साथ किया गया। इससे पहले डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह उनके आवास से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय लाया गया जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके आवास के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

डॉ. सिंह का राजनीतिक जीवन कई दशकों तक चला। 1991 से 1996 तक वे भारत के वित्त मंत्री रहे और उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को बदलने वाले सुधारों का नेतृत्व किया। 2004 से 2014 तक वे भारत वे प्रधानमंत्री रहे। उनके कार्यकाल को विशेष रूप से आर्थिक संकट के दौरान स्थिर नेतृत्व और देश की अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए याद किया जाता है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Neha Bora News: एक अकेली नेहा बोरा ने केंद्र सरकार को हिला कर रख दिया? सड़कों से संसद तक गूंज रही छात्र नेता की आवाज

नई दिल्ली/रायपुर। देश की राजनीति में इन दिनों छात्र नेता नेहा बोरा का नाम काफी…

3 hours ago

Jyoti Singh News: बलिया कोर्ट पहुंचीं ज्योति सिंह, बोलीं- पैसा का पावर दिखा रहे हैं पवन सिंह, पति-पत्नी विवाद में फिर बढ़ी हलचल

पटना। Pawan Singh. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति…

3 hours ago

Maithili Thakur News: मैथिली ठाकुर और उनके पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, विधायक ने दी सफाई

पटना। बिहार की मशहूर लोकगायिका और अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर एक…

4 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रीय पुरस्कार लेकर रायपुर लौटे अरुण साव, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा का जोरदार स्वागत

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़…

6 hours ago

कृषक उन्नति योजना 2026-27: छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, 21 क्विंटल धान बेचने की शर्त नहीं

रायपुर। kisan. छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…

6 hours ago

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: छत्तीसगढ़ के 6,691 गांवों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 733 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर । देश के जनजातीय बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक…

6 hours ago