छत्तीसगढ़

डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के नाम बदले से अक्रोशित कुर्मी समाज व सर्व छत्तीसगढ़ समाज; सरकार को दे दी है चेतावनी

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन द्रारा डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का नाम बदले जाने से अक्रोशित मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज , छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी समाज सहित सतनामी समाज, धोबी समाज, सेन समाज, साहू समाज, चंद्राकर समाज, एवं सर्वे छत्तीसगढ़िया समाज के प्रदेश भर से हजारों की संख्या मे धरना/प्रदर्शन मे भाग लिए!

मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना (DKSSY) का नाम बदला जाना यह छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वपनदृष्टा, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक एवं जातिगत भेदभाव एवं कुरीतियों के विरुद्ध आजीवन संघर्षरत डॉक्टर खूबचंद बघेल का ही नहीं अपितु मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज सहित सर्व छत्तीसगढ़िया समाज का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन का ऐसा अनपेक्षित निर्णय छत्तीसगढ़ के महापुरुषों के गौरव एवं स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने के साथ ही उनकी अस्मिता को मिटाने की साजिश है

महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा ने कहा कि यह लड़ाई छत्तीसगढ़िया समाज के स्वाभिमान एवं सम्मान की लड़ाई है। इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचने तक जारी रखा जाएगा अतः छत्तीसगढ़ शासन जल्द से जल्द डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का पूर्व नाम एवं पहचान बनाए रखने हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्णायक आदेश जारी करें अन्यथा सर्व छत्तीसगढ़िया समाज को सड़क की लड़ाई लड़ने हेतु बाध्य होना पड़ेगा!

उक्त धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष कोडस राम कश्यप,सर्व छत्तीसगढ़ समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश यदु छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी समाज ललित बघेल, मनवा कुर्मी समाज के महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष मोतीराम वर्मा, कोषाध्यक्ष जागेश्वर बघेल, राजप्रधान नीलमणी परगनिहा धरसीवां, ठाकुर राम वर्मा, तिल्दा जागेश्वर वर्मा रायपुर, हरि राम वर्मा अर्जुनी, रामखेलावन वर्मा पलारी, श्रीमती सुनीता वर्मा बलौदा बाजार, चिंताराम वर्मा चंदखुरी, श्रीमती सत्यभामा परगनिहा धमधा, ईश्वरी वर्मा दुर्ग, युगल किशोर आदिल पाटन पटेल समाज के बी आर पटेल साहू समाज की महिला अध्यक्ष श्री मति कुंती साहू दिल्लीवार समाज के महामंत्री अशोक देशमुख सर्व समाज के महामंत्री उमाकांत वर्माआदिवासी समाज प्रदेश अध्यक्ष बी एल रावेट सतनामी समाज प्रदेश अध्यक्ष आर पी भतपहरि धोबी समाज युवा प्रदेश अध्यक्ष राजा निर्मलकर कुर्मी महा सभा से जितेंद्र सिंगरोल शैलेश नितिन त्रिवेदी कौशल वर्मा युवा अध्यक्ष चंद्र कांत वर्मा महिला अध्यक्ष श्री मति सरिता बघेल कमल वर्मा सहित विभिन्न छत्तीसगढ़िया समाज के लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया!

 

*यशवंत सिंह वर्मा (महामंत्री)*
*छ.ग.मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज*

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Neha Bora News: एक अकेली नेहा बोरा ने केंद्र सरकार को हिला कर रख दिया? सड़कों से संसद तक गूंज रही छात्र नेता की आवाज

नई दिल्ली/रायपुर। देश की राजनीति में इन दिनों छात्र नेता नेहा बोरा का नाम काफी…

3 hours ago

Jyoti Singh News: बलिया कोर्ट पहुंचीं ज्योति सिंह, बोलीं- पैसा का पावर दिखा रहे हैं पवन सिंह, पति-पत्नी विवाद में फिर बढ़ी हलचल

पटना। Pawan Singh. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति…

4 hours ago

Maithili Thakur News: मैथिली ठाकुर और उनके पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, विधायक ने दी सफाई

पटना। बिहार की मशहूर लोकगायिका और अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर एक…

4 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रीय पुरस्कार लेकर रायपुर लौटे अरुण साव, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा का जोरदार स्वागत

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़…

7 hours ago

कृषक उन्नति योजना 2026-27: छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, 21 क्विंटल धान बेचने की शर्त नहीं

रायपुर। kisan. छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…

7 hours ago

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: छत्तीसगढ़ के 6,691 गांवों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 733 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर । देश के जनजातीय बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक…

7 hours ago